मौनी रॉय ने किया Move On! पति सूरज नांबियार से सेपरेशन के बाद 'नागिन' ने कान्स में दिखाई अदाएं; देखें फोटोज
मौनी रॉय ने फ्रेंच रिवेरा के खूबसूरत समुद्र किनारे ब्लैक कलर की बॉडी-फिटेड ड्रेस पहनी, जिसमें व्हाइट कॉलर का डिटेल लुक को और भी शार्प और एलिगेंट बना रहा था. ड्रेस की फिटिंग उनकी फिगर को परफेक्टली हाइलाइट कर रही थी. बालों को स्लीक बनाकर और मिनिमल मेकअप के साथ मौनी ने क्लासिक ग्लैमरस लुक दिया.
Cannes 2026: टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय ने पर्सनल लाइफ के तूफान के बीच प्रोफेशनल मोर्चे पर एक बार फिर धमाल मचा दिया है. पति सूरज नांबियार से सेपरेशन की खबर सामने आने के कुछ ही दिनों बाद मौनी 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में नजर आईं और अपनी बोल्ड व चिक स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया.
कान्स में मौनी रॉय ने बिखेरा जलवा
मौनी रॉय ने फ्रेंच रिवेरा के खूबसूरत समुद्र किनारे ब्लैक कलर की बॉडी-फिटेड ड्रेस पहनी, जिसमें व्हाइट कॉलर का डिटेल लुक को और भी शार्प और एलिगेंट बना रहा था. ड्रेस की फिटिंग उनकी फिगर को परफेक्टली हाइलाइट कर रही थी. बालों को स्लीक बनाकर और मिनिमल मेकअप के साथ मौनी ने क्लासिक ग्लैमरस लुक दिया.
समुद्र की नीली लहरों के बीच खड़ी मौनी की हर तस्वीर में कॉन्फिडेंस और पॉजिटिव एनर्जी साफ दिख रही थी. अलिया भट्ट, हुमा कुरैशी, अदिति राव हैदरी और डायना पेंटी के बाद अब मौनी रॉय ने भी कान्स 2026 में भारतीय सितारों का जलवा बढ़ा दिया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- 'Cannes calling…' फैंस इन तस्वीरों पर भरपूर प्यार दे रहे हैं.
सेपरेशन के बाद नया चैप्टर
कुछ दिनों पहले मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अपनी शादी में अलगाव की पुष्टि की थी. दोनों ने कहा था कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और आगे भी वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे. इस मुश्किल वक्त में मौनी ने खुद को व्यस्त रखा और अब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.
मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. 'नागिन' सीरीज ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है. हाल ही में वह वेब सीरीज और नई फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहीं. कान्स जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी उनके करियर के नए चैप्टर की शुरुआत मानी जा रही है.