'मौनी रॉय-दिशा पाटनी हैं लेस्बियन...', सूरज नांबियर से तलाक के बाद क्यों हो रही ऐसी चर्चा? यूजर्स के दावे से हर कोई हैरान
बीते दिन मौनी रॉय और सूरज नांबियर ने पोस्ट शेयर कंफर्म कर दिया दोनों अब अलग हो गए है. इस पोस्ट के बाद से काफी बवाल मचा. यूजर्स दोनों के तलाक की वजह दिशा पाटनी को मान रहे हैं. सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर यूजर्स के दावों से हर कोई हैरान है.
मुंबई: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय का चार साल पुराना विवाहित रिश्ता टूट गया है. मौनी और उनके पति बिजनेसमैन सूरज नांबियर ने 14 मई को एक पोस्ट शेयर कर अलग होने की पुष्टि कर दी. दोनों ने कहा कि हम आपसी सहमति से रास्ते अलग कर रहे हैं और प्राइवेसी की अपील की है. लेकिन इस खबर के साथ ही सोशल मीडिया पर एक नया विवाद शुरू हो गया.
यूजर्स ने दिशा पाटनी को इस ब्रेकअप का जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया. पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें मौनी और दिशा साथ नजर आ रही हैं. कुछ लोग तो उन्हें 'हॉटेस्ट कपल' कहकर जोक बना रहे हैं.
फैंस का रिएक्शन
कई लोग इस ट्रोलिंग की निंदा भी कर रहे हैं. वे कह रहे हैं कि दो अभिनेत्रियों की दोस्ती को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. मौनी और सूरज दोनों ने प्राइवेसी मांगी है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें शांति से आगे बढ़ने भी नहीं दे रहे.