मिथुन चक्रवर्ती को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, केंद्रीय मंत्री बोले- सड़कों से सिनेमा की ऊंचाई छूने तक...
लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. एक्टर को ये अवॉर्ड 8 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलेगा.
लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. एक्टर को ये अवॉर्ड 8 अक्टूबर 2024 को 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी अनाउंसमेंट करते हुए बताया कि मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलेगा. अभिनेता को ये सम्मान उनका इंडियन सिनेमा में योगदान देखते हुए किया जा रहा है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बात का ऐलान करते हुए लिखा- कोलकाता की सड़कों से सिनेमा की दुनिया में ऊंचाई छूने तक. मिथुन दा की सिनेमाई जर्नी ने हर जनरेशन को इंस्पायर किया है. मैं ये ऐलान करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहेब फाल्के सेलेक्शन जूरी ने मिथुन चक्रवर्ती को इंडियन सिनेमा में उनके अहम योगदान के लिए सम्मानित करने का फैसला किया है.
मिथुन दा को मिलेगा दादा साहब फाल्के अवॉर्ड
मिथुन दा ने इंडस्ट्री में अपने कई साल दिए हैं और कहते हैं कि हिंदी सिनेमा में डिस्को डांस की शुरुआत इन्होंने ही की थी. एक्टर की इंडस्ट्री में जर्नी काफी इंस्पिरेशनल रही है. अभिनेता ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और वो सारी ब्लॉकबस्टर रही हैं. कोलकाता में जन्में मिथुन पेशे से एक्टर, प्रोड्यूसर और पॉलिटिशियन हैं. एक्टर ने अब तक 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. हिंदी भाषा के अलावा, मिथुन चक्रवर्ती ने बंगाली, तमिल, भोजपुरी, तेलुगू, कन्नड़, पंजाबी में भी मूवीज की हैं.
साल 1977 में फिल्म Mrigayaa से अभिनेता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. एक्टर ने अपनी एक्टिंग से लोगों को इतना खुश कर दिया था कि इनकी पहली ही फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके बाद तो एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.