मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई, पार्टनर संग किया LipLock, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
दिशानी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जो देखते ही बनती हैं. एक फोटो में माइल्स घुटने पर बैठकर दिशानी से शादी का प्रस्ताव रख रहे हैं. दूसरी तस्वीर में दिशानी अपने हाथ में चमकते हुए बड़े डायमंड रिंग को गर्व से दिखा रही हैं. आखिरी फोटो में दोनों एक-दूसरे को रोमांटिक किस करते नजर आ रहे हैं.
Mithun Chakraborty Daughter Engaged: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की छोटी बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर दिया है. 25 वर्षीय दिशानी ने अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस के साथ सगाई कर ली है.
मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने की सगाई
दिशानी ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जो देखते ही बनती हैं. एक फोटो में माइल्स घुटने पर बैठकर दिशानी से शादी का प्रस्ताव रख रहे हैं. दूसरी तस्वीर में दिशानी अपने हाथ में चमकते हुए बड़े डायमंड रिंग को गर्व से दिखा रही हैं. आखिरी फोटो में दोनों एक-दूसरे को रोमांटिक किस करते नजर आ रहे हैं.
Also Read
पोस्ट के साथ दिशानी ने कैप्शन लिखा – '06.12.2026 . The easiest forever I’ve ever known.' इस प्यारे ऐलान को देखकर फैन्स और सेलेब्रिटीज काफी खुश हैं. अभिनेत्री सेलिना जेटली समेत कई हस्तियों ने पोस्ट को लाइक किया.
माइल्स कौन हैं?
माइल्स मांत्ज़ारिस प्रोफेशनल रूप से स्टेडीकैम ऑपरेटर और कलरिस्ट हैं. दोनों काफी समय से साथ थे, लेकिन अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक लाइमलाइट से दूर रखते थे. सगाई की इन तस्वीरों ने पहली बार उनकी खुशी को सबके सामने ला दिया है.
दिशानी कौन हैं?
दिशानी मिथुन चक्रवर्ती और अभिनेत्री योगीता बाली की सबसे छोटी बेटी हैं. मिथुन दंपति ने 1979 में शादी की थी. दिशानी उनका गोद ली हुई बेटी हैं. मिथुन और योगीता के चार बच्चे हैं – बेटे Mimoh, Ushmey, Namashi और बेटी दिशानी. परिवार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन दिशानी की पोस्ट से साफ है कि पूरा परिवार इस खुशी में शामिल है.
फैंस का रिएक्शन
जैसे ही तस्वीरें वायरल हुईं, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. मिथुन चक्रवर्ती के लाखों फैंस दिशानी की खुशी पर खुश हैं. कई यूजर्स ने लिखा – 'पापा की लाडली को ढेर सारी शुभकामनाएं', 'बहुत प्यारी जोड़ी है.' मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं, जिन्होंने 'डिस्को डांसर', 'मृणालिनी' और 'चलते चलते' जैसी फिल्मों से खूब नाम कमाया. वे राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं.