'गद्दी है तो हम हैं...', मिर्जापुर द मूवी का नया पोस्टर आया सामने, टीजर लॉन्च की डेट भी हुई रिवील
पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़ी स्क्रीन पर धमाका करने वाली है. फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है क्योंकि मेकर्स ने इसका नया पोस्टर जारी कर दिया है.
Mirzapur The Movie Teaser: मिर्जापुर के दीवाने फैंस के लिए खुशखबरी! ओटीटी की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़ी स्क्रीन पर धमाका करने वाली है. फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है क्योंकि मेकर्स ने इसका नया पोस्टर जारी कर दिया है. पोस्टर देखते ही पुरानी यादें ताजा हो गईं. बीच में वो मशहूर 'गद्दी' साफ दिख रही है और उसके दोनों तरफ बंदूकें रखी हुई हैं.
पोस्टर पर लिखा है – 'गद्दी है तो हम हैं' यह लाइन देखकर फैंस जोश में आ गए हैं. पोस्टर में सत्ता, दुश्मनी और खून-खराबे वाली दुनिया की झलक साफ नजर आ रही है. हालांकि पोस्टर में फिल्म की कहानी या किरदारों के बारे में कोई बड़ा खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह साफ जताता है कि मिर्जापुर की दुनिया अब और बड़े स्तर पर वापसी करने वाली है.
Also Read
कल आएगा टीजर
मेकर्स ने पोस्टर के साथ ही टीजर रिलीज की तारीख भी घोषित कर दी है. कल दोपहर 12 बजे 'मिर्जापुर द मूवी' का टीजर रिलीज होगा. फैंस अब घड़ी की सुई को देख रहे हैं क्योंकि वे फिल्म की पहली झलक देखने के लिए बेताब हैं. फिल्म केवल हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे अमेजन एमजीएम स्टूडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने मिलकर बनाया है.
फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह कर रहे हैं. पटकथा पुनीत कृष्णा ने लिखी है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. सीरीज की शुरुआत से ही 'मिर्जापुर' ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. पान सिंह, कालीन भैया, गोपाल, स्वीटी और गुद्दू जैसे किरदारों ने पूरे देश में धूम मचाई थी. अब जब यह कहानी बड़ी स्क्रीन पर आ रही है तो फैंस में जबरदस्त उत्साह है.
सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं – 'अब असली मिर्जापुर शुरू होने वाला है', 'गद्दी का इंतजार खत्म', 'टीजर कब आएगा भाई.'
4 सितंबर 2026 को रिलीज
'मिर्जापुर द मूवी' 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में धमाकेदार रिलीज होगी. फिल्म बड़े पर्दे पर एक्शन, ड्रामा और ट्विस्ट से भरपूर होने वाली है. सीरीज के दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे. नया पोस्टर और आने वाला टीजर इस इंतजार को और रोमांचक बना रहा है.