केतन अग्रवाल मर्डर केस में 'The Girlfriend' का जिक्र करना पड़ा महंगा, डायरेक्टर राहुल रविंद्रन ने धमकियों के बाद X छोड़ा
डायरेक्टर राहुल रविंद्रन ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को अपने फोन से हमेशा के लिए डिलीट कर दिया है. उन्होंने यह फैसला तब लिया जब उनकी फिल्म The Girlfriend को लेकर सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग शुरू हो गई.
Rahul Ravindran Quits X: मशहूर डायरेक्टर राहुल रविंद्रन ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को अपने फोन से हमेशा के लिए डिलीट कर दिया है. उन्होंने यह फैसला तब लिया जब उनकी फिल्म The Girlfriend को लेकर सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग शुरू हो गई. यूजर्स ने फिल्म को पुणे मर्डर केस से जोड़ना शुरू कर दिया, जिसके बाद राहुल और उनके परिवार को गाली-गलौज और मौत की धमकियां मिलने लगीं.
डायरेक्टर राहुल रविंद्रन ने धमकियों के बाद X छोड़ा
30 जून को राहुल रविंद्रन ने खुद यह बात शेयर की. वे ब्राजील बनाम जापान फुटबॉल मैच देख रहे थे. बीच में एक फुटबॉल अकाउंट चेक करने के लिए ऐप खोला और अनजाने में नोटिफिकेशन्स भी देख लिए. एक ट्वीट पढ़कर उनका खून खौल गया. राहुल ने लिखा- 'मैं उस ट्वीट को देर तक घूरता रहा. गुस्से से भर गया. मन में आ रहा था कि उस शख्स को ढूंढकर कुछ भी कर दूं. खतरनाक ख्याल मन में घूम रहे थे.'
Also Read
उन्होंने आगे बताया कि गुस्सा काबू में करने की कोशिश की, लेकिन इस बार दिल नहीं माना. सिर गरम हो गया था. टीवी पर मैच चल रहा था, लेकिन उनकी नजरें स्क्रीन पर टिकी हुई थीं, दिमाग कहीं और था. काफी देर बाद धीरे-धीरे उनका दिल की धड़कन सामान्य हुई. राहुल ने सोचा- 'कहीं मैं ज्यादा रिएक्ट तो नहीं कर रहा? या फिर यह सब मेरी गलती है? क्या मेरे बच्चे और मैं इस नफरत के हकदार हैं?' लेकिन तुरंत उन्होंने इन विचारों को खारिज कर दिया.
उन्होंने साफ कहा- मैं इस ऐप से पूरी तरह Done हूं.' राहुल लंबे समय से X छोड़ना चाहते थे, लेकिन भारतीय स्पोर्ट्स की खबरें मिलने के कारण बने रहे. फुटबॉल, हॉकी जैसी खबरें सबसे तेज यहीं मिलती थीं. लेकिन बच्चों को टारगेट करते हुए मिली धमकियों ने उनका सब्र तोड़ दिया.
विवाद की वजह
फिल्म The Girlfriend रिलीज के बाद कुछ यूजर्स ने इसे पुणे के लोहागढ़ फोर्ट वाले मामले से जोड़ दिया. इस केस में 26 साल के केतन अग्रवाल को कथित तौर पर उनकी मंगेतर सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी ने क्लिफ से धक्का देकर मार डाला था. सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी को इस घटना से जोड़कर राहुल पर आरोप लगाए जाने लगे. इससे पहले कि बात शांत होती, पर्सनल अटैक्स शुरू हो गए. परिवार और बच्चों को निशाना बनाया गया, जिसके बाद राहुल ने यह कदम उठाया.