Alpha Cast Fees Revealed: आलिया भट्ट और शरवरी की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज से ठीक पहले कास्ट की फीस को लेकर चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही आलिया भट्ट ने सबसे ज्यादा फीस ली है.
रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट ने सुपर एजेंट 'सीता' का रोल करने के लिए 25 करोड़ रुपये लिए हैं. इस फीस के साथ वह फिल्म की सबसे महंगी अभिनेत्री बन गई हैं. आलिया इस फिल्म में पहली बार स्पाई यूनिवर्स में एंट्री कर रही हैं और उनके रोल को लेकर काफी उत्सुकता है.
फिल्म में आलिया की साथी अभिनेत्री शरवरी को 3 करोड़ रुपये की फीस मिली है. शरवरी भी फिल्म में एक सुपर एजेंट की भूमिका निभा रही हैं. यह उनकी बड़ी फिल्म है और इस प्रोजेक्ट से उनकी लोकप्रियता में इजाफा होने की उम्मीद है.
बॉबी देओल फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं. रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्होंने इस रोल के लिए 6 करोड़ रुपये लिए हैं. अनिल कपूर को भी फिल्म में अपने रोल के लिए 6 करोड़ रुपये मिले हैं. दोनों ही दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को मजबूती दे रही है.
फिल्म में ऋतिक रोशन का स्पेशल केमियो भी है. वह अपनी पॉपुलर भूमिका मेजर कबीर के रूप में नजर आएंगे, जो फिल्म 'वार' से शुरू हुई थी. उनका किरदार स्पाई यूनिवर्स को और मजबूत करेगा और आने वाली फिल्मों के लिए रास्ता तैयार करेगा.
'अल्फा' शिव रवैल द्वारा निर्देशित है. यह फिल्म पहले 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, फिर अप्रैल में शिफ्ट हुई और अब आखिरकार 3 जुलाई को थिएटर में आने जा रही है. फिल्म को इस साल की सबसे ज्यादा अवेटेड वाली फिल्मों में गिना जा रहा है.