Mardaani 3: नवरात्रि के शुभ अवसर पर रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का ऐलान, फिल्म की रिलीज डेट से भी उठाया पर्दा
बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी मशहूर फिल्म सीरीज 'मर्दानी' के तीसरे भाग में नजर आएंगी. 'मर्दानी 3' की आधिकारिक घोषणा नवरात्रि के पहले दिन यश राज फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर की. इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर एसीपी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में दिखेंगी, जो इस बार अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण केस को सुलझाती नजर आएंगी.
Mardaani 3: बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी मशहूर फिल्म सीरीज 'मर्दानी' के तीसरे भाग में नजर आएंगी. 'मर्दानी 3' की आधिकारिक घोषणा नवरात्रि के पहले दिन यश राज फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर की. इस फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर एसीपी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में दिखेंगी, जो इस बार अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण केस को सुलझाती नजर आएंगी. फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
नवरात्रि के शुभ अवसर पर घोषणा
यश राज फिल्म्स ने नवरात्रि के पहले दिन इस खास घोषणा के साथ फैंस का उत्साह बढ़ा दिया. उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'नवरात्रि के पहले दिन, आइए अच्छाई की बुराई पर जीत का जश्न मनाएं. रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में 'मर्दानी 3' में अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण केस की जांच के लिए लौट रही हैं. मर्दानी 3 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में.' इस पोस्ट ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.
Also Read
- Radhika Sarathkumar Mother Death: राधिका सरथकुमार की मां गीता का 86 साल की उम्र में निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
- ‘मैं रोने लगा…’, इमरान हाशमी संग ‘कहो न कहो’ सीन पर ये क्या बोल गए राघव जुयाल, इंटरनेट पर मचाया तहलका!
- Tom Holland Hospitalised: फैंस को झटका! सेट पर घायल हुए टॉम हॉलैंड, बीच में रुकी स्पाइडर-मैन की शूटिंग
शिवानी शिवाजी रॉय की दमदार वापसी
'मर्दानी' सीरीज में रानी मुखर्जी की किरदार शिवानी शिवाजी रॉय एक नन्हा पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो अपराध और अन्याय के खिलाफ बेखौफ लड़ाई लड़ती हैं. पहली दो फिल्मों, 'मर्दानी' (2014) और 'मर्दानी 2' (2019) ने दर्शकों और समीक्षकों से खूब प्रशंसा बटोरी थी. रानी की दमदार अभिनय और कहानी की गहराई ने इस सीरीज को खास बनाया. अब 'मर्दानी 3' में शिवानी एक और रोमांचक और मुश्किल मामले को सुलझाने के लिए तैयार हैं.
यश राज फिल्म्स की बड़ी योजना
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसे अभिराज मिनावाला डायरेक्ट करेंगे. मेकर्स ने इस बार कहानी को और भी रोमांचक बनाने का वादा किया है. रानी मुखर्जी के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह सीरीज हमेशा से सामाजिक मुद्दों को उजागर करने के लिए जानी जाती है. 'मर्दानी 3' निश्चित रूप से एक और शानदार और प्रेरणादायक कहानी लेकर आएगी, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब होगी. 27 फरवरी, 2026 को इस फिल्म के साथ रानी मुखर्जी की दमदार वापसी का इंतजार कीजिए.