Bigg Boss 20 में मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री पक्की! सलमान के शो में धमाल मचाएंगी रीति तिवारी

रीति तिवारी एक गायिका, सॉन्ग राइटर और कंपोजर हैं. वे नियमित रूप से म्यूजिक बनाती रहती हैं. इनमें कवर गाने और उनके अपने ओरिजिनल गाने दोनों शामिल हैं. साल 2024 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भाजपा से जुड़ गईं. अब अगर वे बिग बॉस के घर में जाती हैं तो उनके गाने और पॉलिटिकल बैकग्राउंड दोनों चर्चा का विषय बन सकते हैं.

X
Antima Pal

Bigg Boss 20: सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने वाला है. फैंस के बीच इस बात की काफी चर्चा है कि इस बार घर में कौन-कौन से सेलेब्रिटी नजर आएंगे. हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भाजपा नेता और गायक मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हो सकती हैं.

बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री पक्की!

रीति तिवारी एक गायिका, सॉन्ग राइटर और कंपोजर हैं. वे नियमित रूप से म्यूजिक बनाती रहती हैं. इनमें कवर गाने और उनके अपने ओरिजिनल गाने दोनों शामिल हैं. साल 2024 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भाजपा से जुड़ गईं. अब अगर वे बिग बॉस के घर में जाती हैं तो उनके गाने और पॉलिटिकल बैकग्राउंड दोनों चर्चा का विषय बन सकते हैं.


शो को लेकर और भी नाम सामने आ रहे हैं. सलमान खान ने हाल ही में दो नाम बताए थे- रिया अहीर और लव गिल. इनमें से एक को फैंस के वोट के आधार पर एंट्री मिल सकती है. इसके अलावा बादशाह की पूर्व पत्नी ईशा रिखी का नाम भी कन्फर्म कंटेस्टेंट्स में गिना जा रहा है. कुछ अन्य नामों में कुशल तंवर (गुल्लू), मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, काजी तौकीर, खुशी दुबे, गीता बसरा, शौविक चक्रवर्ती, अमन गांधी और अर्शिफा खान जैसी हस्तियां शामिल बताई जा रही हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं हुई है. इसलिए अंतिम नाम शो शुरू होने पर ही पता चलेंगे.

बिग बॉस 20 का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को रात 9 बजे होने वाला है. इसे जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देखा जा सकेगा. इस बार शो का खास पहलू यह है कि हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम वर्जन भी एक साथ रिलीज होंगे. इससे देशभर के दर्शकों को अपनी भाषा में शो देखने का मौका मिलेगा.

फैंस इस सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं. हर नया नाम आने के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो जाती है. रीति तिवारी अगर सच में घर में जाती हैं तो उनकी म्यूजिक बैकग्राउंड और परिवारिक कनेक्शन दोनों शो को रोचक बना सकते हैं. साथ ही अन्य सेलेब्स के बीच मुकाबला भी कांटे का होगा.