मल्लिका शेरावत ने शालिनी पासी के 'फेक ड्रेस' दावे पर दिया जवाब, कहा- 'मेरी ड्रेस से जलन हो रही है समझती हूं'
शुक्रवार को मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा- 'ट्रेटर्स पर अभी सबसे जरूरी मुद्दा मेरे हरे ड्रेस का है. मुझे तो पता ही नहीं चला कि मेरी ड्रेस इतनी बड़ी चर्चा का विषय बन जाएगी. अगर मेरी ड्रेस, मेरी फिगर और मेरा ग्लैमर थोड़ी सी जलन पैदा कर रहा है, तो मैं समझती हूं. एन्जॉय करो!' कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'ड्रेस मेरी, डिस्कशन सबका.'
Mallika Sherawat Hits Back At Shalini Passi: ट्रेटर्स सीजन 2 की लोकप्रिय प्रतियोगी मल्लिका शेरावत इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. शो में उनका हरा डॉल्चे एंड गब्बाना ड्रेस चर्चा का विषय बन गया है. फैशन कलेक्टर शालिनी पासी ने दावा किया था कि यह ड्रेस असली नहीं है. अब मल्लिका ने अपने अंदाज में इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है.
शुक्रवार को मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा- 'ट्रेटर्स पर अभी सबसे जरूरी मुद्दा मेरे हरे ड्रेस का है. मुझे तो पता ही नहीं चला कि मेरी ड्रेस इतनी बड़ी चर्चा का विषय बन जाएगी. अगर मेरी ड्रेस, मेरी फिगर और मेरा ग्लैमर थोड़ी सी जलन पैदा कर रहा है, तो मैं समझती हूं. एन्जॉय करो!' कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'ड्रेस मेरी, डिस्कशन सबका.'
Also Read
पहले शालिनी पासी ने शो में मल्लिका का ड्रेस देखते हुए शक जताया था. उन्होंने कहा था कि कुछ दिन पहले उन्होंने खुद हरा-गोल्ड डॉल्चे ड्रेस पहना था और वह ऐसा नहीं लगता. माइक ठीक करते समय उन्होंने ब्रांड देखा और दावा किया कि मल्लिका झूठ बोल रही हैं. शालिनी ने बताया कि वे छोटी उम्र से डिजाइनर कपड़े पहनती आ रही हैं और उनके पास कई कस्टम पीस हैं.
यह वीडियो अब डिलीट हो चुका है, लेकिन चर्चा जोरों पर है. फैंस मल्लिका के स्टाइल और आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं. मल्लिका शो में अपनी ग्लैमरस अदाओं से सबको प्रभावित कर रही हैं. रवि किशन समेत कई प्रतियोगियों के बीच उनका यह लुक सबसे ज्यादा वायरल हुआ.
मल्लिका का जवाब उनके पुराने अंदाज को याद दिलाता है. वे हमेशा अपनी बात खुले और मजेदार तरीके से रखती हैं. इस बार भी उन्होंने विवाद को हल्के-फुल्के अंदाज में निपटाया. शालिनी पासी फैशन की जानकार मानी जाती हैं, लेकिन मल्लिका ने साफ कर दिया कि उनकी ड्रेस और लुक उनकी अपनी पसंद है.
ट्रेटर्स सीजन 2 में मल्लिका की एंट्री ने दर्शकों को रोमांचित कर रखा है. उनका हर लुक ट्रेंड करता है. हरा ड्रेस वाला ये विवाद अब उनके ग्लैमर को और बढ़ा रहा है. फैंस कह रहे हैं कि मल्लिका जैसी कलाकार पर जलन होना स्वाभाविक है.