अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री मैन संग मजे कर रही हैं मलाइका अरोड़ा, फोटो की शेयर
मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं. अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने एक मिस्ट्री मैन की फोटो शेयर की है जिसको देखने के बाद यूजर्स अर्जुन कपूर के बारे में सवाल कर रहे हैं और वह ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है.
मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस इन दिनों स्पेन में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. मल्ला सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं. अब अदाकारा ने एक फोटो शेयर की है जिसको देखने के बाद उनके फैंस काफी हैरान है और उनके दिमाग में कई सारे सवाल उठ रहे हैं. वहीं मलाइका की पोस्ट के बाद अब अर्जुन का भी एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं और एक बार फिर इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बोत हो रही है. दरअसल, मलाइका ने एक 'मिस्ट्री मैन' की फोटो शेयर की है जिसमें उनका चेहरा तो ब्लर है लेकिन लोग ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस उनके साथ रिलेशनशिप में हैं. कई दिनों से अर्जुन कपूर संग इनकी ब्रेकअप की खबरें चल रही थीं. अब एक्ट्रेस ने इस मिस्ट्री मैन की फोटो डालकर हर किसी को हैरान कर दिया.
मलाइका ने की मिस्ट्री मैन की फोटो शेयर
मलाइका की इस फोटो को देख नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि लगता है मलाइका को अपना दूसरा हमसफर मिल गया. वहीं एक ने लिखा अर्जुन कपूर को क्यों छोड़ा मैम, वहीं कुछ ने कहा कि फोटो क्यों Blur है चेहरा तो दिखा दीजिए.
वहीं अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें लिखा है- ‘शांति के लिए उपस्थिति की जरूरत होती है. अब अर्जुन कपूर की ये स्टोरी देखने के बाद लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कहीं मलाइका की स्टोरी तो इसकी वजह नहीं है. हालांकि, कपल की तरफ से इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है.