Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: आ गया 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर, दिखी धर्म और अधर्म की लड़ाई

ट्रेलर में देव शर्मा को भगवान श्री राम के रूप में दिखाया गया है. अंजलि अरोड़ा देवी सीता का किरदार निभा रही हैं, जो उनकी पहली फीचर फिल्म है. रजनीश दुग्गल रावण के रूप में नजर आ रहे हैं. शीतल वर्मा लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं.

grab(youtube)
Antima Pal

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्म 25 सितंबर को हिंदी और छत्तीसगढ़ी दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ट्रेलर देखने के बाद साफ है कि फिल्म सिर्फ भव्य दृश्यों पर नहीं, बल्कि रामायण की कथा भाव, प्रेम और भक्ति पर ज्यादा जोर देती है.

आ गया 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर

ट्रेलर में देव शर्मा को भगवान श्री राम के रूप में दिखाया गया है. अंजलि अरोड़ा देवी सीता का किरदार निभा रही हैं, जो उनकी पहली फीचर फिल्म है. रजनीश दुग्गल रावण के रूप में नजर आ रहे हैं. शीतल वर्मा लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान जी का किरदार निभा रहे हैं. दो मिनट 43 सेकंड के इस ट्रेलर में राम-सीता का प्यार, वनवास की यात्रा, सीता हरण, हनुमान जी की अटूट भक्ति और अंत में धर्म व अधर्म के बीच टकराव के भाव साफ झलकते हैं.



ट्रेलर का मुख्य संदेश है - 'अधर्म के सामने धर्म का नाम, श्री राम.' फिल्म धर्म, मर्यादा और सम्मान को अपने केंद्र में रखती है. हाल के सालों में रामायण पर बनी कई फिल्में बड़े पैमाने और स्पेक्टेकल पर फोकस करती दिखीं, लेकिन महाकाव्य श्री रामायण कथा अलग रास्ता चुनती है. यह कथा, संगीत और भावनात्मक गहराई पर जोर देती है.

डायरेक्टर अभिषेक सिंह ने कहा कि हर फिल्मकार रामायण को अलग तरीके से देखता है. उनकी टीम ने सबसे पहले सोचा कि दर्शक फिल्म देखने के बाद क्या भाव लेकर जाए. उन्होंने कथा भाव, श्री राम और माता सीता के बीच प्रेम, हनुमान जी की भक्ति, लक्ष्मण का कर्तव्य और हर परिस्थिति में श्री राम की मर्यादा को केंद्र में रखा. अंजलि अरोड़ा के लिए सीता का किरदार सिर्फ भूमिका नहीं, बल्कि गरिमा और अंदरूनी शक्ति का अनुभव था.

फिल्म का निर्देशन अभिषेक सिंह ने किया है. प्रोड्यूसर हैं प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला. को-प्रोड्यूसर हनी कुलदीप अग्रवाल और मोनिका सेन हैं. इसे अजय कनोजिया की एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्रस्तुत कर रही है.

25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह फिल्म रामायण प्रेमियों को भक्ति और भाव से जोड़ने का वादा करती है. ट्रेलर देखने के बाद उम्मीदें बढ़ गई हैं कि फिल्म दर्शकों के दिलों को छूएगी.