ललित मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे रणवीर सिंह? अभिनेता ने खुद जाहिर की थी इच्छा!

ललित मोदी ने आगे रणवीर सिंह का जिक्र करते हुए बताया- 'रणवीर मेरे पास आए थे. मैं उन्हें ही यह रोल देना चाहूंगा. लेकिन अब वे बहुत बड़े स्टार बन चुके हैं, समय मिले तो अच्छा है.' ललित मोदी ने खुलासा किया कि दो साल पहले रणवीर सिंह लंदन में उनसे मिलने खुद पहुंचे थे.'

x
Antima Pal

Lalit Modi Biopic: बॉलीवुड के पावरहाउस अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में आईपीएल के संस्थापक और विवादास्पद व्यक्तित्व ललित मोदी ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि रणवीर सिंह कुछ साल पहले उनकी बायोपिक में खुद को ललित मोदी के रोल में देखना चाहते थे. 

ललित मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे रणवीर सिंह?

ललित मोदी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी बायोपिक पर काम तेजी से चल रहा है. स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है. उन्होंने कहा- 'बायोपिक बन रही है. स्क्रिप्टिंग का काम चल रहा है. मैंने सैकड़ों इंटरव्यू दिए हैं. सोनी की पूर्व प्रमुख स्नेहा राजानी के नेतृत्व में पूरी टीम काम कर रही है.' 

मोदी ने आगे रणवीर सिंह का जिक्र करते हुए बताया- 'रणवीर मेरे पास आए थे. मैं उन्हें ही यह रोल देना चाहूंगा. लेकिन अब वे बहुत बड़े स्टार बन चुके हैं, समय मिले तो अच्छा है.' ललित मोदी ने खुलासा किया कि दो साल पहले रणवीर सिंह लंदन में उनसे मिलने खुद पहुंचे थे. मोदी ने कहा- 'मैं रणवीर को पहले नहीं जानता था. दीपिका को अच्छे से जानता हूं. एक दिन फोन आया कि रणवीर आपसे मिलना चाहते हैं. वे लंदन आए और मेरे घर पर बैठकर बात की.' 

'यह मेरी नहीं, उनकी इच्छा थी'

रणवीर ने उस मुलाकात में साफ कहा था कि उनके जीवन में अगर एक रोल करना हो तो वह ललित मोदी का रोल है. मोदी ने बताया- 'यह मेरी नहीं, उनकी इच्छा थी. उन्होंने कहा कि कमिश्नर ललित मोदी का रोल उनके लिए सबसे खास होगा.' मोदी ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें 'ग्रेट' और 'अमेजिंग' बताया. 

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' में उनके परफॉर्मेंस की खास तारीफ की. उन्होंने कहा- 'धुरंधर में उन्होंने जो किया है, वो शानदार है. अब देखना होगा कि वे अभी भी मुझमें दिलचस्पी रखते हैं या नहीं. लेकिन दो साल पहले हमने इस घर में बैठकर इस पर विस्तार से चर्चा की थी.' फिलहाल बायोपिक की स्क्रिप्ट तैयार हो रही है. पूरी कहानी को सही तरीके से पेश करने के लिए काफी मेहनत की जा रही है.