सलमान खान के एक मजाक से रो पड़ी थीं करिश्मा कपूर! ‘बीवी नंबर 1’ से जुड़ा मजेदार किस्सा

करण जौहर के शो कॉफी विद करण का लास्ट सीजन आ गया है. शो के एक खास एपिसोड में सलमान खान और करिश्मा कपूर एक साथ नजर आए.

X
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: कॉफी विद करण के बारे में आपने जरूर सुना होगा. अब करण जौहर के इस शो का लास्ट सीजन आ गया है. शो के एक खास एपिसोड में सलमान खान और करिश्मा कपूर एक साथ नजर आए. यहां दोनों ने अपनी पुरानी यादें ताजा कीं. इस दौरान करिश्मा ने एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे जानकर फैंस भी हैरान रह गए. उन्होंने बताया कि एक बार सलमान खान ने उनके साथ ऐसा मजाक किया था कि वह सचमुच रोने लगी थीं. 

करिश्मा को रूला दिया था सलमान खान ने:

करण जौहर के शो में करिश्मा कपूर ने बताया कि उस समय वह सलमान खान के साथ फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे की शूटिंग कर रही थीं. फिल्म के गाने ओ मिस्टर राजा की शूटिंग स्विट्जरलैंड में चल रही थी. इसी दौरान सलमान ने उन्हें एक ऐसी बात बताई, जिसे सुनकर करिश्मा परेशान हो गईं.

करिश्मा के मुताबिक, सलमान ने उन्हें अपने पास बुलाया और गंभीर अंदाज में कहा कि उनकी फिल्म बीवी नंबर 1 रिलीज हो गई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे अच्छी ओपनिंग नहीं मिली. यह सुनकर करिश्मा को लगा कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और रोने लगीं.


सलमान ने डेविड धवन को भी किया शामिल:

करिश्मा ने बताया कि सलमान खान ने अपना मजाक जारी रखा. उन्होंने फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन और लेखक रूमी जाफरी को भी इस नाटक में शामिल कर लिया. सभी को गंभीर देखकर करिश्मा को लगा कि फिल्म को लेकर सचमुच कोई बुरी खबर है. लेकिन कुछ ही देर बाद सलमान जोर-जोर से हंसने लगे और उन्होंने बताया कि फिल्म तो ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. तब करिश्मा को समझ आया कि सलमान सिर्फ उनकी टांग खींच रहे थे.

करिश्मा ने मजाकिया अंदाज में सलमान से कहा कि वह उनके साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं. इस किस्से ने दोनों के बीच की पुरानी दोस्ती और सेट पर होने वाली मस्ती की झलक दिखाई.

कब रिलीज हुई थी ‘बीवी नंबर 1’?

फिल्म बीवी नंबर 1 साल 1999 में रिलीज हुई थी. डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म में सलमान खान और करिश्मा कपूर के अलावा सुष्मिता सेन, अनिल कपूर और तब्बू भी अहम भूमिकाओं में थे. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यह उस दौर की चर्चित कॉमेडी फिल्मों में शामिल हो गई.