'लॉकअप 2' में किसिंग विवाद! राम कपूर पर भड़कीं श्रेया कालरा, पत्नी गौतमी ने जानें क्या कहा?
'लॉकअप 2: सच या सजा' में एक बार फिर विवाद छिड़ गया है. इस बार मामला है अभिनेता राम कपूर का, जिन पर कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने पर्सनल बॉर्डर्स क्रॉस करने का आरोप लगाया है. अब एक्टर की पत्नी उनके बचाव में आई है.
Lock Upp 2: रियलिटी शो 'लॉकअप 2: सच या सजा' में एक बार फिर विवाद छिड़ गया है. इस बार मामला है अभिनेता राम कपूर का, जिन पर कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने पर्सनल बॉर्डर्स क्रॉस करने का आरोप लगाया है. श्रेया का कहना है कि राम कपूर ने उन्हें गाल पर किस किया, जिससे उन्हें बहुत बुरा लगा. उन्होंने साफ कहा कि आगे ऐसी कोई घटना बर्दाश्त नहीं करेंगी.
राम कपूर पर भड़कीं श्रेया कालरा
यह विवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. लोग राम कपूर को 'ठरकी' और 'ओल्ड मैन' जैसे शब्दों से ट्रोल करने लगे. लेकिन राम की पत्नी और अभिनेत्री गौतमी कपूर चुप नहीं रहीं. उन्होंने अपने पति के बचाव में एक वीडियो जारी किया और लोगों से अपील की कि वे सिर्फ एडिटेड वर्जन देखकर कोई फैसला न करें.
पत्नी गौतमी ने जानें क्या कहा?
गौतमी ने कहा- 'मैंने फैसला किया था कि शो के बारे में कुछ नहीं बोलूंगी, लेकिन पिछले 2-3 दिनों में जो कुछ हो रहा है, उसने मुझे चुप रहने नहीं दिया. राम दिल के बहुत साफ इंसान हैं. वे गेम शो में बिना किसी स्ट्रेटजी या प्लान के गए थे. यही वजह है कि उनकी हरकतें कुछ लोगों को गलत लग रही हैं.'
Also Read
गौतमी ने आगे बताया कि राम का स्वभाव ही ऐसा है. वे दिल से सबके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं. अगर वे सच में गलत थे, तो शो के शुरू के दिनों में ही बाकी कैदियों ने उन्हें रोका होता. लेकिन शो के 4-5 हफ्ते बीत जाने के बाद यह मुद्दा अचानक क्यों उठा? गौतमी का मानना है कि इसका एक बड़ा कारण यह हो सकता है कि राम गैंग लीडर के रूप में श्रेया का सपोर्ट नहीं कर पाए. श्रेया ने उनके लिए अच्छे से टास्क किए थे, लेकिन राम का फैसला पर्सनल था. गौतमी ने साफ कहा- 'मैं राम का बचाव नहीं कर रही, लेकिन लोग उन्हें बिना पूरी बात समझे जज कर रहे हैं. वे सभी दिल से काम करते हैं.'