बिना किसी गॉडफादर के कैटरीना कैफ ने रखा था बॉलीवुड में कदम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं बेहद मासूम थी...'
बॉलीवु़ड की पॉपुलर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने फिल्म के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी अपना कदम बढ़ाया है. कैटरीना बॉलीवुड की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने शुरुआती समय के बारे में खुलासा किया है.
Katrina Kaif Recalls Entering Bollywood: कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वह कई दशकों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने न केवल फिल्मों में अभिनय किया है बल्कि अपने मेकअप ब्रांड के साथ एक बिजनेसवुमन भी बन गई हैं. हाल ही में वोग इंडिया के साथ बातचीत में कैटरीना ने अपने करियर के बारे में खुलकर बात की है.
बिना किसी गॉडफादर के कैटरीना कैफ ने रखा था बॉलीवुड में कदम
बातचीत के दौरान जब कैटरीना से पूछा गया कि वह अपनी 13 साल की उम्र को क्या सलाह देना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा, 'मैं अपनी छोटी उम्र से बहुत कुछ सीख सकती हूं. पीछे मुड़कर देखें, तो मैं 18 साल की उम्र में इतनी बड़ी इंडस्ट्री में थी और उस समय मेरा कोई कनेक्शन नहीं था. मैं बेहद नादान और मासूम थी, लेकिन मुझमें इतना विश्वास था और आप जानते हैं कि मेरे पास क्या नहीं था? वो है डर. मैं किसी भी चीज से उस समय नहीं डरी.'
Also Read
- नहीं थम रही रणबीर अल्लाहबादिया की मुश्किलें! बयान दर्ज कराने के लिए अब राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंचे यूट्यूबर
- इस जिद के कारण आई तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के रिश्ते में दरार? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
- बेटी नंबरी, बाप दस नंबरी! गोल्ड स्मगलिंग में फंसी रान्या राव के पुलिस ऑफिसर पिता का हवाला में आ चुका है नाम
फिल्मों और व्यवसाय में अपनी आवाज बुलंद करते हुए कैटरीना ने कहा, 'जब मेरे जीवन में बुरे और कठिन समय आया, तो ताकत का एक बड़ा स्रोत यह जानना था कि मैं अकेली नहीं हूं. आपको यह जानकर शक्ति मिल सकती है कि हम सभी चुनौतियों का सामना करते हैं. उन भावनाओं को शेयर करना काफी जरूरी है.'