कशिश कपूर ने लॉक अप फेम आकांक्षा चौधरी को लगाई फटकार, कहा- 'डेस्परेट और साइकोपैथिक लग रही हो'
कशिश ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस घटना का जिक्र करते हुए कहा- 'देखो ये... वो गीली रोटी खा रही है. योगेश आकांक्षा को बताने गया कि उसने खाना चेंज नहीं किया, लेकिन वो गीली रोटी खा रही है और आकांक्षा ऐसा बर्ताव कर रही है जैसे उसे इस बात पर गर्व हो. च**िया लग रही हो, घाटिया लग रही हो.'
Kashish Kapoor Slams Akanksha Choudhary: बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट कशिश कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने लॉक अप शो की एक घटना पर जोरदार प्रतिक्रिया दी है. कशिश ने आकांक्षा चौधरी को खूब लताड़ा है. उन्होंने शो में श्रेया कालरा के खाने में पानी डालने और शिल्पा शिंदे से बदतमीजी करने के लिए आकांक्षा पर तीखा हमला बोला.
कशिश कपूर ने लॉक अप फेम आकांक्षा चौधरी को लगाई फटकार
कशिश ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस घटना का जिक्र करते हुए कहा- 'देखो ये... वो गीली रोटी खा रही है. योगेश आकांक्षा को बताने गया कि उसने खाना चेंज नहीं किया, लेकिन वो गीली रोटी खा रही है और आकांक्षा ऐसा बर्ताव कर रही है जैसे उसे इस बात पर गर्व हो. च**िया लग रही हो, घाटिया लग रही हो. ना तुम क्यूट लग रही हो, ना समझदार. तुम्हारा रिएक्शन जस्टिफाइड भी नहीं है. गुस्से में तुम अपनी औकात दिखा रही हो.'
कशिश ने आगे कहा- 'डेस्परेट, इरिटेबल, साइकोपैथिक लग रही हो.' उन्होंने श्रेया कालरा का बचाव करते हुए कहा कि श्वेता ने मेहनत से अपनी जगह बनाई है. 'श्रेया कालरा यहां तक बिना किसी बॉयफ्रेंड कंट्रोवर्सी के पहुंची है. वो 5-6 साल से लगातार मेहनत कर रही हैं. इतनी कॉकी होकर श्रेया कालरा जैसी लड़की से ऐसा बर्ताव? सो क्रास!'
Also Read
कशिश ने आकांक्षा पर आरोप लगाया कि गुस्से में हर कोई अपना असली चेहरा दिखा देता हैं. उन्होंने कहा कि शिल्पा शिंदे जैसी सीनियर एक्ट्रेस के साथ भी आकांक्षा ने अनरिस्पेक्टफुल बिहेवियर किया, जो बिल्कुल गलत है. यह घटना लॉक अप के हालिया एपिसोड में हुई जब आकांक्षा ने श्रेया कालरा के खाने में पानी डाल दिया. श्रेया कालरा चुपचाप गीली रोटी खाती रहीं, जबकि आकांक्षा का रिएक्शन काफी अजीब और घमंड भरा था. कशिश ने इस पूरे मामले को लेकर साफ कहा कि सफलता पाने के लिए ऐसे घटिया तरीके अपनाने की जरूरत नहीं है.