कार्तिक आर्यन की होगी सर्जरी! शूटिंग के दौरान घुटने में आई चोट, जानें अब कैसी है हालत?
अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों कबीर खान के साथ अपनी नई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे. फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली थी, तभी एक एक्शन सिक्वेंस के दौरान एक्टर को घुटने में गंभीर चोट लग गई.
Kartik Aaryan Knee Injury: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों कबीर खान के साथ अपनी नई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे. फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली थी, तभी एक एक्शन सिक्वेंस के दौरान एक्टर को घुटने में गंभीर चोट लग गई.
कार्तिक आर्यन की होगी सर्जरी!
जानकारी के मुताबिक शूटिंग के आखिरी दिनों में सिर्फ दो दिन बचे थे. कई बड़े एक्शन सीन बाकी थे. कार्तिक इन सीन के लिए पहले से ही एक्शन कोच के साथ कड़ी ट्रेनिंग ले रहे थे. एक तीव्र एक्शन सिक्वेंस करते समय उनका घुटना बुरी तरह चोटिल हो गया.
शूटिंग के दौरान घुटने में आई चोट
इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए फोर्टिस राहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक सोर्स के अनुसार डॉक्टर एक दिन में उनकी घुटने की सर्जरी करेंगे. सर्जरी के बाद कार्तिक को कुछ दिनों तक आराम करना पड़ेगा. ठीक होने के बाद वे फिर से अपनी फिल्मों की शूटिंग और अन्य कामों में लौट सकेंगे.
Also Read
कार्तिक आर्यन हाल ही में 'चंदू चैंपियन' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके हैं. कबीर खान के साथ यह उनकी दूसरी फिल्म है. पहली फिल्म 'चंदू चैंपियन' थी. इस नई प्रोजेक्ट को कार्तिक अपनी कंपनी डोपामाइन स्टूडियोज के जरिए प्रोड्यूस भी कर रहे हैं.
रिकवरी के बाद कार्तिक अनुराग बसु की untitled फिल्म में भी काम करेंगे. इसके अलावा उनकी कई अन्य फिल्में पाइपलाइन में हैं. इनमें मृगदीप सिंह लाम्बा की फैंटेसी कॉमेडी-एडवेंचर फिल्म 'नागजिला' और 'कैप्टन इंडिया' शामिल हैं. कार्तिक आर्यन की चोट की खबर सुनकर उनके फैंस चिंतित हैं. लेकिन प्रोडक्शन टीम और डॉक्टरों का कहना है कि एक्टर जल्द ठीक हो जाएंगे. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि कार्तिक जल्दी स्वस्थ होकर स्क्रीन पर वापस लौटें.