कपूर खानदान की इस बेटी ने तोड़ी परंपरा, 17 साल की उम्र में बन गई स्टार; देखें कैसी रही करिश्मा की जिंदगी
आज 90s की बॉलिवुड क्वीन कही जाने वाली करिश्मा कपूर का जन्मदिन है. उन्हें फिल्मी करियर कैसे शुरू किया और किस उम्र में डेब्यू किया, चलिए जानते हैं.
मुंबई: करिश्मा कपूर… नब्बे के दशक की वो अभिनेत्री जिन्होंने अपनी अदाकारी और स्टाइल से लाखों दिल जीते थे. कपूर खानदान से होने के बावजूद उनका सफर आसान नहीं रहा. उन्होंने परिवार की परंपराएं तोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी मेहनत से टॉप स्टार बनीं. बता दें कि करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को हुआ. उनके पिता मशहूर अभिनेता रणधीर कपूर और मां बबीता हैं.
उनका प्यारा नाम लोलो रखा गया. उनकी मां बबीता सिंधी परिवार से हैं. करिश्मा को अपनी खूबसूरत नीली आंखें विरासत में मिलीं. उनके 6 साल बाद छोटी बहन करीना कपूर का जन्म हुआ, लेकिन साल 1988 में उनके माता-पिता का अलगाव हो गए. इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई. सिर्फ 12 साल की उम्र में करिश्मा ने पढ़ाई छोड़ दी और परिवार की मदद के लिए फिल्मों में काम करने का फैसला लिया.
17 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू:
कपूर खानदान में महिलाओं को फिल्मों में काम करने की परंपरा नहीं थी, लेकिन करिश्मा बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं. मां बबीता ने परिवार के विरोध के बावजूद उनका साथ दिया. करिश्मा ने 17 साल की उम्र में फिल्म प्रेम कैदी से डेब्यू किया. फिल्म में उनका ग्लैमरस लुक और स्वीमसूट सीन काफी चर्चा में रहा, लेकिन फिल्म ज्यादा सफल नहीं हुई.
Also Read
इस तरह बदली किस्मत:
शुरुआती दिनों में करिश्मा को कई फिल्में फ्लॉप हुईं. पुलिस ऑफिसर, सपने साजन के, जागृति, दीदार, जिगर जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया, लेकिन 1992 में अजय देवगन के साथ फिल्म जिगर ने उनकी किस्मत बदल दी. यह फिल्म हिट रही और दर्शकों ने करिश्मा को पसंद करना शुरू कर दिया. 1994 में गोविंदा के साथ फिल्म राजा बाबू ने तो कमाल कर दिया. इस फिल्म की जोड़ी इतनी पॉपुलर हुई कि बाद में कुली नंबर 1, बीवी नंबर 1 जैसी फिल्मों में भी उन्हें काम मिला.
इसके बाद दिल तो पागल है, राजा हिंदुस्तानी और फिजा जैसी फिल्मों ने करिश्मा को टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल कर दिया. करिश्मा कपूर ने न सिर्फ अपनी मेहनत से नाम कमाया बल्कि परिवार की पुरानी सोच को भी तोड़ा. उनकी कहानी संघर्ष, हिम्मत और सफलता का बेहतरीन उदाहरण है. आज भी 90s की इस क्वीन को लोग बेहद प्यार करते हैं.