Rajinikanth Responds To Trolls: सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थलाइवर 173' के टाइटल लॉन्च इवेंट में सुर्खियों में हैं. इस मौके पर कमल हासन के साथ फिल्म की घोषणा के बीच रजनीकांत ने अपने दिल की बात रखी और पब्लिक स्पीच को लेकर अपनी असहजता जाहिर की. इवेंट में रजनीकांत ने साफ कहा कि अब उन्हें किसी भी कार्यक्रम में बोलने में हिचकिचाहट होती है.
उन्होंने कहा- जब कोई मुझे बोलने के लिए बुलाता है तो तुरंत मन में डर लगता है. क्योंकि जब भी मैं बोलता हूं, तो वो या तो मेरे लिए समस्या बन जाती है या आपके लिए.' रजनीकांत ने आगे बताया कि उनकी हर बात को लोग गलत तरीके से समझते या मोड़ देते हैं. 'लोग मेरी बातों को गलत दिशा में ले जाते हैं. जब मैं अपनी राय रखता हूं तो कई लोग उससे सहमत नहीं होते और सवालों की बौछार कर देते हैं.'
Superstar #Rajinikanth's starts off his speech with a punch on his haters..😅
— Laxmi Kanth (@iammoviebuff007) June 24, 2026
"Naa pesnaale problem.. Edhadhu kelapite irupanga.. Na chumma irundha.. Ivaru enna pesave matingranga.. Vaai la enna kolukatta vechrukara.. Apdinu solli kindal panvanga.. Pesna.. Ahhh ipo pesu.. apdinu… pic.twitter.com/Au9swM4Tha
लेकिन अगर वह चुप रहते हैं तो लोग पूछते हैं कि आखिर वे बोल क्यों नहीं रहे हैं. अभिनेता ने कहा कि जो लोग उन्हें पसंद नहीं करते, वे कभी भी उनकी बातों से सहमत नहीं होंगे. लेकिन दुख की बात ये है कि जो उन्हें चाहते हैं, उनमें से भी कुछ लोग उनकी बातों को गलत समझ लेते हैं.
रजनीकांत ने कहा कि अब वे सार्वजनिक मंच पर बोलने से पहले दो बार सोचते हैं. वीडियो में रजनीकांत ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि उनकी बातों पर हमेशा बहस छिड़ जाती है. हाल ही में विजय पर दिए गए बयान के बाद ट्रोल्स का सामना करने के बाद भी उन्होंने यही भावना जताई.
उन्होंने कहा कि चुप रहना भी अब विकल्प नहीं रहा क्योंकि लोग फिर पूछते हैं कि वे क्यों चुप हैं. यह पहली बार नहीं है जब रजनीकांत ने अपनी इस परेशानी का जिक्र किया हो. सुपरस्टार होने के बावजूद वे हमेशा से सादगी भरा जीवन जीते आए हैं.