भारत-पाकिस्तान बवाल के बीच किस पाकिस्तानी के साथ डिनर करने गईं करीना कपूर? लोग बोले- 'बेशर्म, गद्दार'
करीना कपूर खान को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद दुबई में पाकिस्तानी डिज़ाइनर फराज मनन के साथ पोज देते हुए देखे जाने के बाद कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे.
Kareena Kapoor Khan Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के कुछ दिनों बाद दुबई में पाकिस्तानी डिज़ाइनर फराज मनन के साथ पोज देते हुए देखे जाने के बाद कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे. फराज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह बेबो के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा 'ओजी के साथ.'
पाकिस्तानी के साथ डिनर करने गईं करीना कपूर?
रविवार को फराज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्हें बेबो के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. जबकि भारत पाकिस्तान के बीच इन दिनों बवाल मच रहा है. जबकि करीना डिजाइनर फराज मनन के साथ एक फोटोशूट में बिजी हैं. वह पहले भी कई बार उनके साथ काम कर चुकी हैं.
भले ही बेबो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोटो को फिर से शेयर नहीं किया. लेकिन इस फोटो के वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा- 'पिछले साल करीना ने फिलिस्तीन के लिए अपना सपोर्ट दिखाया था, लेकिन अब वह अपने ही देश के साथ खड़ी नहीं हो पा रही हैं. क्या केवल सेना ही राष्ट्र के लिए बलिदान देने की जिम्मेदारी उठाती है? क्या बॉलीवुड हस्तियों का अपने देश के प्रति कोई कर्तव्य नहीं है?'
लोग बोले- 'बेशर्म, गद्दार'
बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद करीना ने इसकी निंदा की थी और इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था 'पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए दिल टूट गया है. पहलगाम में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं.' अभिनेत्री को रविवार की सुबह मुंबई से बाहर निकलते हुए देखा गया और हालांकि यह साफ नहीं है कि बेबो ने दुबई में फराज से मुलाकात की या नहीं.
'दायरा' में नजर आएंगी करीना
काम की बात करें तो करीना अगली बार 'दायरा' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन होंगे और इसका निर्देशन राजी फेम मेघना गुलजार करेंगी. हालांकि अभी तक फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि यह इस साल के अंत तक या 2026 की शुरुआत में सिनेमाघरों में आएगी.
और पढ़ें
- Costao On OTT: भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ओटीटी पर जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म
- Diljit Dosanjh Sardaar Ji 3: पहलगाम आतंकी हमले के बाद टूटा हानिया आमिर का सपना! दिलजीत दोसांझ के साथ इस फिल्म से कटा पत्ता
- Salman Khan: पहलगाम हमले से भाईजान का टूटा दिल! सलमान खान ने फैंस से माफी मांगते हुए उठाया ये कदम