करीना कपूर और पृथ्वीराज की फिल्म 'Daayra' की पहली झलक आई सामने, जानें कब देगी दस्तक?
'दायरा' एक कॉप ड्रामा है, जिसमें करीना और पृथ्वीराज की जोड़ी दमदार लग रही है. मेघना गुलजार की डायरेक्शन को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं. लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि 'दायरा' को सोलो रिलीज नहीं मिल रही. इसी दिन कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' भी रिलीज हो रही है.
मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों रोमांचक खबरें आ रही हैं. मेघना गुलजार की डायरेक्शन वाली फिल्म 'दायरा' की रिलीज डेट आखिरकार तय हो गई है. फिल्म 18 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. करीना कपूर खान और मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्म की रॉ और अनसीन झलकियां दिखाई गई हैं.
'Daayra' की पहली झलक आई सामने
करीना कपूर ने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'This one is for the books… Raw and unseen. A sneak peek behind the scenes of DAAYRA. #Daayra arrives in cinemas on 18th September.' फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Also Read
'दायरा' एक कॉप ड्रामा है, जिसमें करीना और पृथ्वीराज की जोड़ी दमदार लग रही है. मेघना गुलजार की डायरेक्शन को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं. लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि 'दायरा' को सोलो रिलीज नहीं मिल रही. इसी दिन कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' भी रिलीज हो रही है. 'वाइब' में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
कुणाल इस फिल्म के सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि लेखक और डायरेक्टर भी हैं. 'मड़गांव एक्सप्रेस' के बाद ये कुणाल की दूसरी फिल्म है जिसे उन्होंने डायरेक्ट किया है. पहली फिल्म को मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद 'वाइब' पर भी नजरें टिकी हुई हैं.
भाभी बनाम नंदोई का बॉक्स ऑफिस क्लैश!
करीना कपूर और कुणाल खेमू का ये क्लैश आम नहीं है. असल जिंदगी में कुणाल करीना के देवर यानी नंदोई लगते हैं. करीना की शादी सैफ अली खान से हुई है और सैफ की बहन सोहा अली खान कुणाल खेमू की पत्नी हैं. ऐसे में 18 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर भाभी बनाम नंदोई की टक्कर देखने को मिलेगी. दोनों फिल्मों के फैंस अब से ही चर्चा कर रहे हैं कि कौन सी फिल्म ज्यादा कमाई करेगी.