'Doom Scrolling बंद करो...', Alpha के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, बोले- 'फिल्म देखने जाओ'

'अल्फा' 3 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह पहली महिला केंद्रित फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं. फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं.

X
Antima Pal

Karan Johar Defends Alpha: फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह पहली महिला केंद्रित फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं. फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं. रिलीज के बाद फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. कुछ लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ नकारात्मक राय भी दे रहे हैं. 

Alpha के सपोर्ट में उतरे करण जौहर

मिश्रित रिव्यूज के बीच फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिली है. खास बात यह है कि दर्शक थिएटर पहुंचकर फिल्म देख रहे हैं, जो इन दिनों सिनेमाघरों के लिए बड़ी राहत की बात है. करण जौहर ने फिल्म का खुलकर समर्थन किया है. शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ऑनलाइन नेगेटिविटी पर चिंता जताई और दर्शकों से फिल्म देखने की अपील की. 

karan johar post X

करण ने लिखा- 'जब फुटफॉल्स चुनौती भरे होते हैं, तब अल्फा ने ठोस शुरुआत की है. यह कई बातों पर जोर देती है... दर्शक ऑनलाइन नेगेटिविटी से ऊपर हैं और वे असली योद्धा हैं. आलिया भट्ट का स्टारडम, थिएट्रिकल पुल और बेशक उनका अनसवालेबल टैलेंट और बड़े पर्दे का शानदार अनुभव निर्विवाद है. YRF की लगातार चल रही फ्रैंचाइजी और थिएटर में टेंटपोल अनुभव देने का प्रयास तारीफ के काबिल है, न कि किसी टॉक्सिसिटी का. तो प्लीज रिलैक्स करें और जश्न मनाएं कि सिनेमाघर सांस ले रहे हैं!!! जाइए और अल्फा देखिए, डूम स्क्रोलिंग बंद कीजिए.'


करण ने आगे कहा कि बड़े पर्दे का जादू बेमिसाल है. यशराज फिल्म्स हमेशा से बड़े बजट वाली थिएट्रिकल फिल्में बनाती आई है और अल्फा भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाती है. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि ऑनलाइन ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स से दूर रहें और थिएटर जाकर फिल्म का मजा लें. अल्फा स्पाई एक्शन थ्रिलर है जिसमें महिलाओं को मजबूत और सशक्त किरदारों में दिखाया गया है.

आलिया भट्ट की स्टार पावर और शरवरी की एक्शन स्किल्स फिल्म की सबसे बड़ी खूबियां मानी जा रही हैं. अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी फिल्म को और मजबूती दे रही है. अभी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सबकी नजर है.