कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर रिलीज, दिखेगी 26/11 की नर्सों की बहादुरी
कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है. पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.
Bharat Bhhagya Viddhaata Motion Poster: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है. पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. इस फिल्म में कंगना एक अनोखे और दमदार अवतार में नजर आने वाली हैं.
'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर आउट
मोशन पोस्टर में कंगना खून से सनी हुई, जख्मी हालत में दिख रही हैं. उनके चारों तरफ आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं. यह तस्वीर देखते ही फिल्म की गंभीर और भावुक कहानी का अंदाजा लग जाता है. फिल्म साहस, मानवता, बलिदान और एकता की मिसाल पेश करेगी.
कंगना ने पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'खास करके, आम ही कहते हैं. वो दिखते तो हैं, पर नजर नहीं आते.' इस कैप्शन ने भी लोगों का ध्यान खींचा है.
फिल्म की कहानी क्या है?
'भारत भाग्य विधाता' 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है. खासतौर पर कामा अस्पताल में उस समय ड्यूटी पर तैनात नर्सों और मेडिकल स्टाफ की बहादुरी को दिखाया जाएगा. कंगना रनौत इस फिल्म में एक नर्स की मुख्य भूमिका निभा रही हैं. फिल्म उन आम लोगों की कहानी है जिन्होंने संकट के समय में असाधारण साहस दिखाया.
यह फिल्म 12 जून 2026 को पूरे देश में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. कंगना रनौत खुद इस फिल्म की निर्माता हैं. फिल्म के निर्देशक और लेखक मनोज तापड़िया हैं. पोस्टर रिलीज होते ही कंगना के फैंस ने खूब प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई लोग फिल्म की थीम और कंगना के लुक की तारीफ कर रहे हैं. कुछ का कहना है कि कंगना एक बार फिर पावरफुल रोल के साथ दर्शकों को चौंकाने वाली हैं.
बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
12 जून 2026 को रिलीज होने के कारण यह फिल्म अन्य बड़ी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी. ऐसे में कंगना की इस फिल्म को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. कंगना रनौत पिछले कुछ समय से फिल्म निर्माण और अभिनय दोनों मोर्चों पर एक्टिव हैं.