फिल्म 'काला हिरण' पर गरमाया विवाद! गोविंद नामदेव को प्रोड्यूसर अमित जानी की चेतावनी
हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंद नामदेव ने फिल्म का ट्रेलर देखकर हैरानी जताई थी. उन्होंने कहा कि जो फिल्म उन्होंने शूट की थी, वो ट्रेलर में दिख रही फिल्म से पूरी तरह अलग है. इस बयान से प्रोड्यूसर अमित जानी काफी नाराज हो गए. उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें गोविंद नामदेव पर तीखे हमले किए गए.
Kala Hiran Controversy: बॉलीवुड में एक बार फिर विवाद की आंच तेज हो गई है. सलमान खान के 1998 के ब्लैकबक शिकार मामले पर आधारित फिल्म 'काला हिरण' अब अपनी ही टीम के बीच लड़ाई का कारण बन गई है. फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने वेटरन एक्टर गोविंद नामदेव को लीगल नोटिस थमा दिया है.
फिल्म 'काला हिरण' पर गरमाया विवाद!
अमित जानी ने गोविंद नामदेव से 7 दिनों के अंदर सार्वजनिक माफी मांगने और प्रोडक्शन हाउस को 50 लाख रुपये का जुर्माना देने की मांग की है. अगर ये शर्तें पूरी नहीं हुईं तो कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी गई है. अमित जानी ने खुद ट्वीट करके ये जानकारी दी.
Also Read
जानी का कहना है कि नामदेव ने न सिर्फ 'काला हिरण' साइन की थी, बल्कि फिल्म के सीक्वल पर भी साइन कर चुके हैं. 'काला हिरण' फिल्म सलमान खान के पुराने विवाद पर आधारित है. फिल्म में सलमान जैसे दिखने वाले किरदार का नाम 'अयान खान' रखा गया है.
टीजर में गोविंद नामदेव समेत कई दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं. नामदेव सलमान के साथ पहले कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, इसलिए उनका ये बयान फिल्म टीम के लिए झटका बन गया. प्रोड्यूसर अमित जानी का कहना है कि फिल्म पूरी मेहनत से बनाई जा रही है और ऐसे बयान फिल्म की छवि खराब करते हैं.
गोविंद नामदेव ने अभी तक नहीं किया रिएक्ट
उन्होंने दावा किया कि गोविंद नामदेव ने पूरी स्क्रिप्ट समझकर काम किया था और अब अचानक ट्रेलर देखकर शॉक होने की बात कहना गलत है. दूसरी तरफ गोविंद नामदेव की तरफ से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. फिल्म इंडस्ट्री में ये विवाद काफी चर्चा में है. कई लोग इसे प्रमोशन स्टंट भी बता रहे हैं, तो कुछ इसे कलाकार और प्रोड्यूसर के बीच सच्चा मतभेद मान रहे हैं.