'काला हिरण' विवाद पहुंचा कोर्ट, सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली, मेकर्स का कोर्ट में बड़ा आश्वासन
सलमान खान ने फिल्म के मेकर्स पर अपनी पर्सनालिटी राइट्स का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है. अभिनेता का कहना है कि फिल्म में उनका व्यक्तित्व या कुछ तत्वों का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया जा रहा है.
Kala Hiran Row: सुपरस्टार सलमान खान और फिल्म 'काला हिरण' के मेकर्स के बीच चल रहा कानूनी विवाद फिलहाल टल गया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी. फिल्म निर्माताओं ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि सोमवार तक न फिल्म रिलीज होगी, न ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा और न ही सेंसर बोर्ड को फिल्म भेजी जाएगी.
'काला हिरण' विवाद पहुंचा कोर्ट
सलमान खान ने फिल्म के मेकर्स पर अपनी पर्सनालिटी राइट्स का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है. अभिनेता का कहना है कि फिल्म में उनका व्यक्तित्व या कुछ तत्वों का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया जा रहा है. शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माताओं के वकील ने कोर्ट को बताया कि अभी सिर्फ फिल्म का टीजर ही रिलीज हुआ है. पूरी फिल्म अभी तैयार नहीं हुई है और न ही रिलीज की कोई योजना है.
सलमान खान की याचिका पर सुनवाई टली
मेकर्स की तरफ से कोर्ट में ये भी कहा गया कि वे सलमान खान की याचिका का विस्तृत जवाब जल्द ही दाखिल करेंगे. जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि अगर फिल्म मेकर्स इतना भरोसा जता रहे हैं तो इसे लिखित रूप में कोर्ट के सामने रखें. इसके बाद मेकर्स की टीम ने तुरंत अपने क्लाइंट से बात की और कोर्ट को आश्वासन दिया कि सोमवार तक कोई भी कदम नहीं उठाया जाएगा.
Also Read
फिल्म मेकर्स का तर्क है कि फिल्म पूरी तरह फिक्शन है और किसी भी व्यक्ति की नकल नहीं की गई है. फिलहाल दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है, लेकिन कोर्ट के सामने मेकर्स के आश्वासन से कुछ राहत मिली है. अब सोमवार को होने वाली अगली सुनवाई काफी अहम होगी. उस दिन मेकर्स अपना विस्तृत जवाब पेश करेंगे और कोर्ट इस विवाद पर आगे की दिशा तय करेगा.