'डाउन टू अर्थ..' आमिर खान के बेटे की सादगी ने लूटा फैंस का दिल, आप भी देखें वीडियो
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के बेटे जुनैद खान आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. इन्होंने अभी हाल ही में ओटीटी के जरिए डेब्यू किया है. इनकी फिल्म महाराज जो कि लोगों को काफी पसंद आई है. फिल्म में जुनैद के रोल की काफी सराहना हुई है.
Junaid Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने अभी हाल ही में फिल्म 'महाराज' से डेब्यू किया है. जब से इनकी फिल्म रिलीज हुई है तब से हर तरफ आमिर खान की तारीफ चल रही हैं कि अभिनेता ने अपने बेटे को अच्छी परवरिश दी है. बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ आमिर खान एक अच्छे इंसान भी है. अभी हाल ही में अभिनेता एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको काफी पसंद किया जा रहा है.
जुनैद खान ने अभी हाल ही में जिस फिल्म से डेब्यू किया है उस फिल्म ने काफी शानदार कलेक्शन किया है. 'महाराज' में Junaid Khan की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई है. इतनी सक्सेज के बावजूद जुनैद खान को ऑटोरिक्शा में ट्रैवल करते हुए देखा गया. जुनैद खान का ये अंदाज लोगों को इतना पसंद आया है कि लोग उनके मुरीद हो गए हैं. यूजर्स आमिर खान के लाडले की तारीफ करते नहीं थकते हैं.
जुनैद खान का वीडियो वायरल
वीडियो में जुनैद खान ब्लैक कलर की शर्ट और डेनिम में दिखाई दे रहे हैं. अभिनेता का ये सिंपल लुक जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं. ऑटोरिक्शा में बैठे हुए जुनैद ने पैपराजी को देखकर मुस्कुराया और उन्हें जमकर पोज दिया.
वीडियो देख यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा वैरी डाउन टू अर्थ. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा सुपरस्टार का बेटा होने के बावजूद ऑटो से सवारी ये एक अच्छे कलाकार की पहचान होती है. वहीं एक यूजर ने कहा आमिर खान के बेटे की शक्ल 'मनी हाइस्ट' के प्रोफेसर से काफी मिलती है.
आपको बता दें कि जुनैद खान की फिल्म महाराज जो कि 14 जून को रिलीज हुई है. फिल्म को लेकर पहले तो लोगों ने काफी विरोध किया था कि इसको रिलीज करने से रोका जाए लेकिन बाद में फिल्म को स्ट्रीम किया गया.