जुबिन नौटियाल ने बचपन की दोस्त से रचाई गुपचुप शादी? परिवार की मौजूदगी में सिंगर ने लिए सात फेरे!

सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने पर्सनल लाइफ में एक नया और खूबसूरत अध्याय जोड़ लिया है. खबर है कि जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर ली है. यह शादी बेहद प्राइवेट तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य शामिल थे. 

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने पर्सनल लाइफ में एक नया और खूबसूरत अध्याय जोड़ लिया है. खबर है कि जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर ली है. यह शादी बेहद प्राइवेट तरीके से हुई, जिसमें सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य शामिल थे. 

सिंगर जुबिन नौटियाल ने की सीक्रेट शादी

उत्तराखंड के अपने घरेलू माहौल में आयोजित इस सिम्पल समारोह में कोई भव्यता या मीडिया का शोर नहीं था. जुबिन हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को दूर रखने के लिए जाने जाते हैं. चाहे उनका करियर हो या पर्सनल लाइफ, वे सब कुछ शांत और सादगी भरे अंदाज में पसंद करते हैं. 

उत्तराखंड में हुआ जुबिन नौटियाल का जन्म

जुबिन नौटियाल का जन्म 14 जून 1989 को देहरादून, उत्तराखंड में हुआ है. छोटी उम्र से ही संगीत उनके खून में था. उन्होंने स्कूल के दिनों में ही गायकी सीखना शुरू कर दिया. वेल्हम बॉयज स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक की मजबूत नींव रखी. गिटार, पियानो, हारमोनियम और ड्रम्स जैसे कई वाद्ययंत्र भी उन्होंने सीखे.

आज उनके नाम 200 से ज्यादा गाने दर्ज

18 साल की उम्र तक जुबिन अपने शहर में लोकप्रिय सिंगर बन चुके थे. उन्होंने कई लाइव परफॉर्मेंस कीं और चैरिटी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया. बाद में मुंबई आकर उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई. आज उनके नाम 200 से ज्यादा गाने दर्ज हैं. रातां लंबियां, आंख लड़ जाए, काबिल हूं, मनिके जैसे सुपरहिट गाने सुनकर पूरा देश उनके दीवाना हो गया. उनकी आवाज में जो गहराई और इमोशन है, वो उन्हें अलग बनाता है. चाहे रोमांटिक गाना हो या देशभक्ति वाला, जुबिन हर ट्रैक को अपनी खास पहचान देते हैं. 

फैंस के बीच जुबिन की पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा है, लेकिन वे अपनी लव लाइफ को हमेशा कैमरे से दूर रखते आए हैं. इस साल वेलेंटाइन डे पर उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी पार्टनर की एक झलक शेयर की थी. उस समय फैंस काफी उत्सुक हो गए थे, लेकिन जुबिन ने ज्यादा कुछ नहीं बताया. उनकी इस रिजर्व्ड नेचर को लोग काफी पसंद करते हैं. शादी की यह खबर सामने आने के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है.

कहा जा रहा है कि शादी उत्तराखंड में ही हुई, जहां जुबिन का परिवार रहता है. पूरा माहौल पहाड़ी संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों से भरा रहा होगा. जुबिन का परिवार भी काफी साधारण और जमीनी है. उनके पिता राम शरण नौटियाल बिजनेसमैन और पॉलिटिशियन हैं, जबकि मां नीना नौटियाल भी बिजनेस से जुड़ी हैं. परिवार ने हमेशा जुबिन को संगीत में आगे बढ़ने के लिए सपोर्ट किया.