Jewel Thief Song Ilzaam: सैफ अली खान के इस गाने को देख लगेगा उनपर 'इल्जाम', निकिता दत्ता संग एक्टर ने दिए जमकर किसिंग सीन
एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं. हाल ही में सैफ की अपकमिंग फिल्म 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' का नया गाना रिलीज हुआ है. इस गाने को देखकर करीना गुस्सा हो सकती है क्योंकि इसमें एक्टर निकिता दत्ता संग रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे है. इस गाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.
Jewel Thief Song Ilzaam: एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं. हाल ही में सैफ की अपकमिंग फिल्म 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स' का नया गाना रिलीज हुआ है. इस गाने को देखकर करीना गुस्सा हो सकती है क्योंकि इसमें एक्टर निकिता दत्ता संग रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे है. इस गाने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है.
सैफ अली खान के इस गाने को देख लगेगा उनपर 'इल्जाम'
Also Read
- 'काउंटर पर नाम नहीं ले पाऊंगा...' सनी देओल की फिल्म 'जाट 2' का ऐलान होते ही लोगों ने क्यों की टाइटल बदलने की मांग?
- Kesari Chapter 2 Box Office Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर अक्षय कुमार की फिल्म का होगा 'हल्लाबोल'! 'केसरी चैप्टर 2' बटोरेगी इतने नोट
- Sonakshi Sinha Divorce: 'पहले तेरे मम्मी पापा...' जहीर इकबाल संग तलाक के कमेंट पर ट्रोल करने वालों पर बूरी तरह भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा
निकिता दत्ता और सैफ अली खान की आने वाली फिल्म 'ज्वेल थीफ' के निर्माताओं ने गुरुवार को 'इल्जाम' एक नया गाना लॉन्च किया है. यह गाना काफी रोमांटिक है, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ध्यान सैफ अली खान और निकिता दत्ता के बीच की शानदार केमिस्ट्री ने खींचा है, खास तौर पर वीडियो की शुरुआत में किया गया स्टीमी किस.
शिल्पा राव और विशाल मिश्रा ने दी गाने को आवाज
सैफ और निकिता के बीच इश्कबाजी के साथ विजुअल्स सामने आते हैं, उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी एनर्जी से भरपूर है. सैफ की उम्र 54 साल है, जबकि निकिता की उम्र सिर्फ 34 साल है. 'इल्जाम' गाने को शिल्पा राव और विशाल मिश्रा ने गाया है और इसे कुमार ने लिखा है. गाने को साउंडट्रैक और अनीस अली साबरी ने कंपोज किया है.
मुंबई में 'ज्वेल थीफ' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान निकिता ने फिल्म में आखिरकार एक 'ठेठ बॉलीवुड हीरोइन' की भूमिका निभाने के बारे में खुलकर बात की. कुकी गुलाटी, रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित और सुमित अरोड़ा द्वारा लिखित, 'ज्वेल थीफ' डकैती का यह ड्रामा, धोखे और एक्शन का एक रोमांचक खेल है. ज्वेल थीफ, जिसमें जयदीप अहलावत और कुणाल कपूर भी हैं, 25 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है.