Jacqueline Fernandez News: जैकलीन फर्नांडीज को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के ठगी मामले में नहीं मिली राहत
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों सुर्खियों से दूर नहीं हो रही हैं. श्रीलंकाई मूल की यह खूबसूरत अभिनेत्री, जो 'किक', 'हाउसफुल' जैसी सुपरहिट फिल्मों से फैंस का दिल जीत चुकी हैं, अब एक बड़े विवाद के चक्रव्यूह में फंसी हुई हैं. मामला है कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग स्कैम का. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने जैकलीन की याचिका को खारिज कर दिया, जिससे उन्हें कानूनी जंग में नया झटका लगा है.
Jacqueline Fernandez News: बॉलीवुड की स्टनिंग एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों सुर्खियों से दूर नहीं हो रही हैं. श्रीलंकाई मूल की यह खूबसूरत अभिनेत्री, जो 'किक', 'हाउसफुल' जैसी सुपरहिट फिल्मों से फैंस का दिल जीत चुकी हैं, अब एक बड़े विवाद के चक्रव्यूह में फंसी हुई हैं. मामला है कुख्यात ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग स्कैम का. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने जैकलीन की याचिका को खारिज कर दिया, जिससे उन्हें कानूनी जंग में नया झटका लगा है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 जुलाई को जैकलीन की उस अर्जी को ठुकरा दिया था, जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज की गई एफआईआर और ईसीआईआर को रद्द करने की मांग की थी. हाईकोर्ट के जस्टिस अनीश दयाल की बेंच ने साफ कहा कि ये आरोप ट्रायल कोर्ट में ही जांचे जाएंगे. जैकलीन ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन वहां भी उन्हें राहत नहीं मिली. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका सुनने से इनकार कर दिया, जिससे केस अब ट्रायल कोर्ट में चलेगा.
जैकलीन फर्नांडीज को सुप्रीम कोर्ट से झटका
इस केस की जड़ें 2021 में जाती हैं, जब सुकेश चंद्रशेखर को दिल्ली की एक अमीर महिला से 200 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया. सुकेश जेल से ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर हाईप्रोफाइल लोगों को चूना लगाता रहा. ईडी का दावा है कि सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट्स जैसे ज्वेलरी, कपड़े, कार और दूसरी चीजें भेंट कीं, जिनकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये है. ये सारी चीजें ठगी के काले धन से खरीदी गई थीं. ईडी ने 2022 में चार्जशीट दाखिल की, जिसमें जैकलीन को सह-आरोपी बनाया गया.
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के ठगी मामले में नहीं मिली राहत
जैकलीन ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि वे सुकेश की असलियत से अनजान थीं. सुकेश और उनकी साथी पिंकी ईरानी ने उन्हें गुमराह किया, यह कहकर कि सुकेश एक सफल बिजनेसमैन हैं, जो राजनीतिक साजिश का शिकार हो रहे हैं. जैकलीन का दावा है कि वे मूल मामले में ईडी की गवाह हैं, न कि आरोपी.
जेल से जैकलीन को कई लव लेटर्स भी लिख चुका सुकेश
उन्होंने यह भी कहा कि सुकेश ने उन्हें धोखा दिया और वे खुद शिकार हैं. लेकिन ईडी ने काउंटर देते हुए कहा कि जैकलीन ने सुकेश की गिरफ्तारी के बाद अपने फोन से डेटा डिलीट किया और शुरुआत में वित्तीय लेन-देन की जानकारी छिपाई. सुकेश ने जेल से जैकलीन को कई लव लेटर्स भी लिखे, जो वायरल हो चुके हैं.
और पढ़ें
- Nishaanchi Box Office Collection Day 3: दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकाम हुए ऐश्वर्य ठाकरे! तीसरे दिन लाखों में सिमटी 'निशानची' की कमाई
- Kantara Chapter 1 Trailer: एक्शन अवतार में ऋषभ शेट्टी ने लगाई आग, रोंगटे खड़े कर देगा 'कांतारा चैप्टर 1' का धमाकेदार ट्रेलर, देखें
- Drishyam 3: दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित एक्टर मोहनलाल ने शुरू की 'दृश्यम 3' की शूटिंग, एक्टर ने शेयर की पूजा की तस्वीरें