'कर्म कभी माफ नहीं करता...', पति बादशाह की 'पावर' से डरी बेटी, ईशा रिखी की मां की पोस्ट से मची हलचल

ईशा रिखी ने इस हफ्ते इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं. इनमें उनका बादशाह के साथ वेडिंग का समय और कुछ भावुक पल भी शामिल हैं. एक रील के साथ उन्होंने लिखा- 'हर तूफान एक सबक है. हर प्रार्थना उम्मीद है.'

X
Antima Pal

Isha Rikhi Badshah Controversy: रैपर बादशाह और उनकी पत्नी पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के वैवाहिक जीवन में इन दिनों तनाव के संकेत मिल रहे हैं. दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट्स ने फैंस को हैरान कर दिया है. ईशा ने खुलकर कुछ बातें कही हैं, जबकि उनकी मां पूनम रिखी ने कर्मा पर पोस्ट कर अप्रत्यक्ष संदेश दिया है.

ईशा रिखी की मां की पोस्ट से मची हलचल

ईशा रिखी ने इस हफ्ते इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं. इनमें उनका बादशाह के साथ वेडिंग का समय और कुछ भावुक पल भी शामिल हैं. एक रील के साथ उन्होंने लिखा- 'हर तूफान एक सबक है. हर प्रार्थना उम्मीद है.'

'कर्म कभी माफ नहीं करता...'

मंगलवार को ईशा ने एक नोट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा- 'कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जो बाहर से कोई निशान नहीं छोड़तीं. बहुत समय तक मैं चुप रही क्योंकि मैं डरी हुई थी. मेरे पति के प्रभाव, पावर और संसाधनों से मैं अभिभूत महसूस करती थी. मैंने खुद को यकीन दिलाया कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है.'


isha rikhi mother post Instagram Story

उन्होंने आगे लिखा- 'साइलेंस कभी स्वीकार नहीं था, वो सिर्फ सर्वाइवल था. आज मैं डर के बजाय हिम्मत चुन रही हूं. मैं पूरी कहानी अभी बताने के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन अब सब ठीक था का नाटक करना बंद कर रही हूं.' ईशा की इस पोस्ट के बाद फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री से उन्हें भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. कई लोगों ने उनके साहस की तारीफ की है.

ईशा की मां पूनम रिखी का कर्मा वाला पोस्ट 

ईशा की मां पूनम रिखी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो पोस्ट शेयर किए. एक पोस्ट में भगवान शिव की पूजा करती महिला की तस्वीर के साथ लिखा था- कर्मा वापस लौटता है. अगर तुम किसी की जिंदगी मुश्किल बनाते हो, तो भगवान तुम्हारी मौत को मुश्किल बना देंगे.'

दूसरे लंबे नोट में पूनम ने लिखा- कर्मा कभी माफ नहीं करता. अगर तुमने किसी को रुलाया है, तो आंसू तुम्हारे लिए भी जरूर आएंगे. कर्मा से बड़ा कोई जज नहीं है. कर्मा का हिसाब कभी झूठ नहीं बोलता. समय आने पर कर्मा बिना पक्षपात के न्याय देता है. भगवान भले ही माफ कर दें, लेकिन तुम्हारा करमा कभी नहीं माफ करेगा.'

पूनम रिखी ने किसी को टैग नहीं किया, लेकिन पोस्ट्स को देखकर लोग इसे ईशा और बादशाह के मामले से जोड़कर देख रहे हैं. फिलहाल बादशाह की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. दोनों के बीच क्या चल रहा है, ये अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन ईशा की हिम्मत और मां का करमा वाला मैसेज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.