ईशा रिखी ने की बादशाह संग शादी की पुष्टि, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर दिया जवाब
ईशा रिखी और बादशाह ने इस साल मार्च में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी. दोनों ने पहले इसकी कोई सार्वजनिक पुष्टि नहीं की थी, लेकिन हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों ने सबके मन में सवाल खड़े कर दिए थे. अब ईशा ने खुद इस राज को खोल दिया है.
Isha Rikhi With Badshah: पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने आखिरकार रैपर-सिंगर बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि कर दी है. लंबे समय से चल रही अफवाहों पर अब मुहर लग गई है. ईशा ने सोशल मीडिया पर बादशाह के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'हां, मैं शादीशुदा हूं.'
ईशा रिखी ने की बादशाह संग शादी की पुष्टि
ईशा रिखी और बादशाह ने इस साल मार्च में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी. दोनों ने पहले इसकी कोई सार्वजनिक पुष्टि नहीं की थी, लेकिन हाल ही में वायरल हुई तस्वीरों ने सबके मन में सवाल खड़े कर दिए थे. अब ईशा ने खुद इस राज को खोल दिया है.
रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए ईशा ने एक और बड़ा सवाल भी उठाया. फैंस लगातार पूछ रहे थे कि शादी के बाद भी दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो क्यों नहीं करते? ईशा ने इस पर मजेदार जवाब देते हुए लिखा- 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि मेरे पति को आप सभी को यह एक्सप्लेनेशन देना चाहिए.'
'पतिदेव... दर्शकों के सवालों का जल्दी जवाब दो'
ईशा ने बादशाह को टैग करते हुए लिखा- 'पतिदेव... दर्शकों के सवालों का जल्दी जवाब दो.' इस पोस्ट के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं और बादशाह के जवाब का इंतजार कर रहे हैं. ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं. उन्होंने कई हिट पंजाबी गानों और फिल्मों में काम किया है.
वहीं बादशाह देश के सबसे पॉपुलर रैपर्स में से एक हैं. उनके गाने युवाओं के बीच बेहद प्रसिद्ध हैं. दोनों की जोड़ी लंबे समय से चर्चा में रही है, लेकिन शादी की खबर ने फैंस को चौंका दिया. सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के बाद ढेर सारे रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ लोग दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं तो कुछ हैरानी जता रहे हैं कि इतने दिनों तक दोनों ने चुप्पी क्यों साधे रखी. ईशा की इस खुलकर बात करने की स्टाइल को लोगों ने काफी पसंद किया. उन्होंने शादी की पुष्टि करते हुए भी हल्का-फुल्का अंदाज बनाए रखा.