कभी 'खल्लास' गाने से मचाया था धमाल, अब कहां गायब हैं ईशा कोप्पिकर? कास्टिंग काउच पर किया था बड़ा खुलासा

बॉलीवुड में ईशा ने 2002 में फिल्म 'फिजा' से डेब्यू किया. इसके बाद 'क्या सुपर कूल है हम', '36 चाइना टाउन', 'डॉन', 'एलओसी कारगिल', 'एक विवाह ऐसा भी' और 'कृष्णा कॉटेज' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं. लेकिन मुख्य भूमिकाओं में ज्यादा सफलता नहीं मिली.

Pinterest
Antima Pal

Isha Koppikar Birthday: ईशा कोप्पिकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं. 19 सितंबर 1976 को मुंबई के माहिम इलाके में जन्मीं ईशा ने ग्लैमर वर्ल्ड में मॉडलिंग से शुरुआत की थी. एक्टिंग की दुनिया में उनका पहला कदम तमिल फिल्म 'काधल कविथाई' से पड़ा, जब वो महज 22 साल की थीं.

कभी 'खल्लास' गाने से मचाया था धमाल

बॉलीवुड में ईशा ने 2002 में फिल्म 'फिजा' से डेब्यू किया. इसके बाद 'क्या सुपर कूल है हम', '36 चाइना टाउन', 'डॉन', 'एलओसी कारगिल', 'एक विवाह ऐसा भी' और 'कृष्णा कॉटेज' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं. लेकिन मुख्य भूमिकाओं में ज्यादा सफलता नहीं मिली. असल पहचान उन्हें आइटम सॉन्ग्स से मिली. 'इश्क समुंदर' और खासकर 'खल्लास' गाने ने उन्हें 'खल्लास गर्ल' का खिताब दिला दिया. फैंस आज भी उन्हें इसी नाम से याद करते हैं.

अब कहां गायब हैं ईशा कोप्पिकर?

करियर की शुरुआत में ईशा को एक बुरा अनुभव भी हुआ था. करीब 22 साल की उम्र में एक मशहूर ए-लिस्टर एक्टर ने उन्हें अकेले मिलने बुलाया. एक्टर ने साफ कहा था कि ड्राइवर या किसी और साथी के बिना आएं. ईशा ने इस ऑफर को तुरंत ठुकरा दिया. इस घटना का जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था और बताया था कि उस वक्त वो काफी घबरा गई थीं.


आज ईशा बॉलीवुड से लगभग पूरी तरह दूर हो चुकी हैं. आखिरी बार उन्हें फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' में देखा गया था. राजनीति से भी जुड़ी रहीं ईशा अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर वो अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में गणेश उत्सव के दौरान उन्होंने बप्पा के साथ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को शुभकामनाएं दी थीं. फैंस आज भी उन्हें उनके पॉपुलर गाने 'खल्लास' को खूब पसंद करते हैं. 

पांच दशक का सफर पूरा करने वाली ईशा कोप्पिकर आज भी अपनी सादगी और सकारात्मकता के लिए जानी जाती हैं. जन्मदिन पर फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं.