menu-icon
India Daily

'पुष्पाराज' ने कैसे बिताई जेल में एक रात, कैसा था अल्लू अर्जुन को दिया हुआ खाना, पुलिस ने दिए फैंस के सारे सवालों के जवाब

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन इन दिनों सुर्खियों में हैं, जब उन्हें संध्या थिएटर भगदड़ मामले में हिरासत में लिया गया था. एक्टर ने कुछ अहम बातें साझा की और जेल में बिताए समय को लेकर कई दावों को खारिज किया.

babli
Edited By: Babli Rautela
'पुष्पाराज' ने कैसे बिताई जेल में एक रात, कैसा था अल्लू अर्जुन को दिया हुआ खाना, पुलिस ने दिए फैंस के सारे सवालों के जवाब
Courtesy: Social Media

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन इन दिनों सुर्खियों में हैं, जब उन्हें संध्या थिएटर भगदड़ मामले में हिरासत में लिया गया था. एक्टर को गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए जेल भेजा गया था, लेकिन बाद में उन्हें 50,000 रुपये के निजी बॉन्ड पर अंतरिम जमानत मिल गई था. 14 दिसंबर, 2024 को जेल से रिहा होने के बाद, अल्लू अर्जुन ने कुछ अहम बातें साझा की और जेल में बिताए समय को लेकर कई दावों को खारिज किया.

जेल में 'स्पेशल कैदी' जैसा व्यवहार

जेल में अपने समय के बारे में बात करते हुए, अधिकारियों ने यह साफ किया कि अल्लू अर्जुन को 'स्पेशल कैदी' जैसा व्यवहार किया गया था. मीडिया के साथ बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि एक्टर जेल में बिल्कुल सामान्य थे. अधिकारी के अनुसार, जेल में उनके साथ अदालत के आदेश के तहत स्पेशल सुविधाएं दी गईं थी. पहले की खबरों में यह दावा किया गया था कि एक्टर को फर्श पर सोने को मिला और उन्होंने खाना भी नहीं खाया, लेकिन अधिकारी ने इसे खारिज किया.

अधिकारी ने बताया कि अल्लू अर्जुन का रात का खाना शाम 5:30 बजे परोसा गया, और उन्होंने चावल और वेज करी खाई. इसके अलावा, उन्हें एक खाट, एक मेज और कुर्सी भी दी गई थी, जिससे यह साफ होता है कि उन्हें जेल में किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा.

संध्या थिएटर भगदड़ पर रिएक्शन

जेल से रिहा होने के बाद, अल्लू अर्जुन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह एक कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और संध्या थिएटर मामले में पूरी तरह से सहयोग करेंगे. उन्होंने बताया कि यह घटना अनजाने में हुई थी और इस पर उनका किसी का कोई कंट्रोल नहीं था.

अल्लू अर्जुन ने यह भी कहा कि वह थिएटर में 30 सालों से जा रहे हैं, लेकिन ऐसी स्थिति कभी नहीं आई थी. हालांकि, उन्होंने मृतक महिला के परिवार के लिए अपनी मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने 35 साल की महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया और साथ ही घायल युवक का इलाज भी करवाने की जिम्मेदारी ली.

फैंस के लिए सरप्राइज विजिट

अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2: द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान एक सरप्राइज विजिट किया. इस विजिट ने उनके फैंस को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया. हालांकि, इस दौरान शोर-शराबा मचने के कारण भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया.

अल्लू अर्जुन ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि वह कानूनी कार्रवाई में किसी तरह की कोई दखलअंदाजी नहीं करेंगे, लेकिन मृतक के परिवार के साथ हर संभव सहायता करने के लिए तैयार हैं.