IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 US Israel Iran War

'हक' ने चौथे दिन कितनी की कमाई? वीकेंड में अच्छी कमाई के बाद इमरान-यामी की फिल्म का हुआ ऐसा हाल

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' ने चौथे दिन कम कमाई की है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई की थी. हालांकि सोमवार को फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है.

x
Antima Pal

इमरान हाशमी और यामी गौतम की नई रिलीज 'हक' ने बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. सुप्रीम कोर्ट के मशहूर शाह बानो केस से प्रेरित यह कोर्टरूम ड्रामा 7 नवंबर को थिएटर्स में उतरी. ओपनिंग वीकेंड में अच्छी कमाई के बाद सोमवार को थोड़ी गिरावट आई, लेकिन फिल्म ने अनुमानित 1 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. इससे चार दिनों का टोटल अब 9.95 करोड़ हो गया.

फिल्म की शुरुआत मध्यम रही. पहले दिन (शुक्रवार) 1.75 करोड़ की कमाई हुई. शनिवार को ग्रोथ दिखी और 3.35 करोड़ आए. रविवार को पीक पर पहुंचकर 3.85 करोड़ का बिजनेस किया. वीकेंड टोटल 8.95 करोड़ रहा है. मंडे पर कामकाजी दिन होने से 50% से ज्यादा ड्रॉप आया, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने इसे 1 करोड़ पर टिकाए रखा. सैकनिल्क के अनुसार सोमवार की ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.70% रही – मॉर्निंग 5.52%, आफ्टरनून 9.46%, ईवनिंग 10.91% और नाइट 12.91% रही.

'हक' ने चौथे दिन कितनी की कमाई? 

'हक' की कहानी शाजिया बानो (यामी गौतम) पर केंद्रित है, जो अपने वकील पति अब्बास खान (इमरान हाशमी) से तलाक के बाद बच्चों के भरण-पोषण के हक के लिए कोर्ट जाती है. पति दोबारा शादी कर लेता है और तिगुना तलाक देकर घर छोड़ देता है. फिल्म जेंडर इक्वालिटी और महिलाओं के अधिकारों पर गहरा संदेश देती है. डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने इसे रियलिस्टिक बनाया है. प्रोडक्शन जंगल ली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बावेजा स्टूडियोज का है. 

फैंस को पसंद आई फिल्म

फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ बताया जा रहा है. फैंस और क्रिटिक्स की तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर यूजर्स लिख रहे हैं – "यामी को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए, इमरान का रोल कमाल का." स्पेशल स्क्रीनिंग में तालियां बजीं. स्टोरीटेलिंग, परफॉर्मेंस और मैसेज की सराहना हो रही है. हालांकि कुछ जगहों पर मिक्स्ड रिव्यूज भी आए. ओवरसीज में शुरुआत धीमी रही – सिर्फ 0.04 मिलियन डॉलर रहा.

'टाइगर 3' के बाद दिखा इमरान का नया अवतार

फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ मजबूत है. अगर यह ट्रेंड जारी रहा, तो वीक एक में 15 करोड़ पार कर सकती है. लेकिन मिड-वीक चैलेंज होगा. यामी की पिछली 'आर्टिकल 370' हिट रही थी, जबकि इमरान का 'टाइगर 3' के बाद यह नया अवतार है. दोनों की केमिस्ट्री और इमोशनल डेप्थ ने दर्शकों को बांध रखा है. कुल मिलाकर, 'हक' ने मंडे टेस्ट पास कर लिया है. अब देखना है कि यह कितना आगे बढ़ती है.