‘हनुमान अंश’ हिट होते ही मेकर्स का बड़ा धमाका, अगली फिल्म ‘राम बोला’ का ऐलान, इस संत की कहानी होगी पेश
'हनुमान अंश' की सफलता के बाद निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है. सोमवार को मेकर्स ने नई फिल्म 'राम बोला' की घोषणा की.
Hanuman Ansh Director Announces Rambola: फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है. सोमवार को मेकर्स ने नई फिल्म 'राम बोला' की घोषणा की. यह फिल्म महावीर जैन फिल्म्स के बैनर तले बनेगी और इसमें गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित कहानी दिखाई जाएगी.
‘हनुमान अंश’ हिट होते ही मेकर्स का बड़ा धमाका
विशाल चतुर्वेदी इस फिल्म के लेखक और निर्देशक दोनों हैं. प्रोडक्शन टीम में महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह शामिल हैं. महावीर जैन फिल्म्स इस प्रोजेक्ट को प्रस्तुत कर रही है. 'हनुमान अंश' के बाद यह दोनों के बीच दूसरा सहयोग है.
Also Read
'हनुमान अंश' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और आध्यात्मिक सफर पर आधारित थी. छोटी शुरुआत के बावजूद फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया. सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार 35वें दिन तक भारत में नेट कलेक्शन 163.13 करोड़ रुपये पहुंच गया था. फिल्म छठे हफ्ते में भी चल रही थी और 13 सितंबर को भी कमाई जारी रही. इस कामयाबी के बाद विशाल चतुर्वेदी ने फिर एक भक्ति प्रधान विषय चुना है.
'राम बोला' में फोकस आधुनिक संत से हटकर भारत के महान कवि गोस्वामी तुलसीदास पर है. तुलसीदास रामचरितमानस लिखने के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं. उन्होंने राम भक्ति और हिंदी साहित्य को नई ऊंचाई दी. फिल्म का टाइटल 'राम बोला' उनके बचपन के नाम से जुड़ा हुआ है. कहानी में उनके जीवन के संघर्ष, आस्था और साहित्यिक योगदान को दिखाया जाएगा.
अभी फिल्म में कास्ट, शूटिंग का शेड्यूल और रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है. मेकर्स आने वाले महीनों में और डिटेल्स बताएंगे. विशाल चतुर्वेदी लिखेंगे और निर्देशन भी करेंगे, जबकि प्रोडक्शन टीम वही रहेगी जो 'हनुमान अंश' में थी.