‘हनुमान अंश’ ने ग्लोबली पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा, 41वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल
'हनुमान अंश' उत्तराखंड के पूज्य संत नीम करोली बाबा के जीवन की कहानी को नई रोशनी में पेश करती है. यह आध्यात्मिक ड्रामा अपनी रिलीज के 41वें दिन दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है.
Hanuman Ansh Box Office Collection Day 41: विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखी और निर्देशित फिल्म 'हनुमान अंश' उत्तराखंड के पूज्य संत नीम करोली बाबा के जीवन की कहानी को नई रोशनी में पेश करती है. यह आध्यात्मिक ड्रामा अपनी रिलीज के 41वें दिन दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है.
‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर इतिहास
फिल्म इस समय अपने छठे सप्ताह में चल रही है और अब तक वैश्विक स्तर पर इसकी कुल कमाई 300.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. बुधवार को भारत में फिल्म ने करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की. मंगलवार को यह आंकड़ा 8.25 करोड़ रुपये था, यानी बुधवार को लगभग 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. 41 दिनों के बाद भारत में नेट कलेक्शन 237.13 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 280 करोड़ रुपये हो चुका है.
41वें दिन 300 करोड़ पार
शुरुआत में फिल्म का सफर आसान नहीं रहा. रिलीज के बाद 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' जैसी फिल्मों के आने से 'हनुमान अंश' के स्क्रीन की संख्या घटकर सिर्फ 25 रह गई थी. लेकिन जब 'बंटवारा 1947' उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, तो 'हनुमान अंश' के स्क्रीन धीरे-धीरे बढ़ने लगे. दर्शकों का रुझान भी बढ़ा और थिएटर में भीड़ बढ़ने लगी.
Also Read
फिल्म में मुख्य भूमिका में शोभिनाव सत्य हैं. उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल जैसे कलाकार भी नजर आते हैं. विशाल चतुर्वेदी द्वारा लिखित और निर्देशित 'हनुमान अंश', उत्तराखंड के सम्मानित संत बाबा नीम करौली (जिनका असली नाम लक्ष्मण नारायण शर्मा था) के जीवन की कहानी है.
'हनुमान अंश' ने साबित कर दिया है कि अच्छी कहानी और भावुक कंटेंट वाले फिल्मों को समय के साथ दर्शक अपनाते हैं. आध्यात्मिक विषय पर बनी यह फिल्म धीरे-धीरे अपनी जगह बना रही है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई जारी रखे हुए है. दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं और यह ट्रेंड आगे भी जारी रह सकता है.