सुनीता आहूजा को छोड़ 'गर्लफ्रेंड' के साथ लालबागचा राजा पहुंचे गोविंदा, कोमाल रानी ने क्यों खींचा ध्यान

गोविंदा मंगलवार शाम अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. यह विजिट ऐसे समय में हुई है जब गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही हैं.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा मंगलवार, 22 सितंबर की शाम मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान उनके साथ उनकी आने वाली फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी भी नजर आईं. दोनों के मंदिर पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसके बाद एक बार फिर गोविंदा और कोमल रानी की बॉन्डिंग चर्चा में आ गई है.

गोविंदा से पहले शाहरुख खान भी लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे थे. वहीं गोविंदा की यह विजिट ऐसे समय में हुई है जब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनके रिश्ते को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं.

कोमल रानी के साथ दर्शन करने पहुंचे गोविंदा

लालबागचा राजा के पंडाल में गोविंदा सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए. उनके साथ कोमल रानी लाल और पीले रंग की साड़ी में दिखाई दीं. पंडाल में पहुंचने के बाद गोविंदा ने गणपति बप्पा मोरया का जयकारा लगाया और वहां मौजूद पैपराजी का अभिवादन किया. वहीं कोमल रानी ने भी लोगों की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन किया. दोनों के साथ में नजर आने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई.


सुनीता आहूजा भी पहुंची थीं लालबागचा राजा

गोविंदा की इस विजिट से पहले उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं. हालांकि, वह अकेले ही पंडाल में गई थीं. गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं. इसी वजह से दोनों का अलग-अलग नजर आना भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

कोमल रानी को लेकर क्या है विवाद

गोविंदा की अपकमिंग फिल्म 'रूपा' में कोमल रानी उनके साथ नजर आने वाली हैं. दोनों की साथ में मौजूदगी को लेकर उस समय विवाद शुरू हुआ था जब सुनीता आहूजा ने अपने पति और कोमल रानी के बीच कथित करीबी रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर सवाल उठाए थे. सुनीता की कुछ टिप्पणियों के बाद गोविंदा और कोमल रानी की तस्वीरें और वीडियो भी चर्चा में आए. एक मौके पर दोनों को एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था. हालांकि, गोविंदा ने पत्नी द्वारा लगाए गए बेवफाई के आरोपों से इनकार किया है. एक्टर ने बाद में एक वीडियो संदेश के जरिए इस पूरे विवाद पर अपनी बात रखी थी.