US Israel Iran War

4 साल बाद क्या सच में अलग हुए नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा? कपल ने की तलाक की अर्जी दायर!

टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने चार साल की शादी को खत्म कर लिया है. हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से कोई भी स्टेटमेंट सामने नहीं आई है.

pinterest
Antima Pal

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का रिश्ता टूट गया है. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने चार साल की शादी के बाद आधिकारिक तौर पर तलाक के लिए आवेदन कर दिया है. महीनों से अफवाहों का शिकार ये जोड़ा अब अलग-अलग रह रहा है. फैंस सदमे में हैं, क्योंकि ये कपल कभी स्क्रीन पर तो कभी रियल लाइफ में फैंस का फेवरेट था.

करीबी सोर्स ने बताया 'नील और ऐश्वर्या काफी समय से अलग रह रहे हैं. अब उन्होंने तलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जल्द ही फॉर्मेलिटी पूरी हो जाएंगी. हम नहीं जानते कि समस्या कब और कैसे शुरू हुई, लेकिन ये पक्का है कि दोनों अब अलग रास्ते चुन चुके हैं.' जब हमने दोनों से संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई जवाब नहीं मिला. ये खबर 6 नवंबर 2025 को सामने आई है, जो फैंस के लिए झटका है.

स्क्रीन से शुरू हुई लव स्टोरी

नील और ऐश्वर्या की मुलाकात हुई थी पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर. नील ने वीरत चव्हाण का रोल निभाया, तो ऐश्वर्या ने पाखी का. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि रियल लाइफ में भी प्यार हो गया. 30 नवंबर 2021 को उज्जैन में राजस्थानी रीति-रिवाज से शादी की. मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन हुआ, जहां रेखा जैसी दिग्गज भी पहुंचीं. शादी के बाद दोनों ने 'स्मार्ट जोड़ी' और 'बिग बॉस 17' में साथ हिस्सा लिया.

सोशल मीडिया पर भी साथ की फोटोज गायब

बिग बॉस में उनका बॉन्ड फैंस को इतना पसंद आया कि हर कोई उनकी जोड़ी का दीवाना हो गया. अफवाहों का सिलसिला कब शुरू हुआ? शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन 2025 की शुरुआत से ही चीजें बदलने लगीं. फैंस ने नोटिस किया कि दोनों जॉइंट पब्लिक अपीयरेंस कम कर दिए. सोशल मीडिया पर भी साथ की फोटोज गायब हो गईं. इस साल होली के बाद से कोई कॉमन पिक्चर नहीं आई. ऐश्वर्या तो एक्टिव रहती हैं, लेकिन नील का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 16 सितंबर 2025 को एक पेड प्रमोशन था. 

गणेश चतुर्थी और दिवाली पर ऐश्वर्या ने सोलो सेलिब्रेशन की पोस्ट कीं, जहां नील कहीं नजर नहीं आए. अगस्त 2025 में गणेश चतुर्थी पर ऐश्वर्या ने फ्रेंड के साथ भगवान लाए, जिससे अफवाहें और तेज हो गईं. मई 2025 में ऐश्वर्या ने कहा था कि वो मलाड में शूट्स के लिए अलग फ्लैट ले रही हैं, जो सिर्फ वर्कस्पेस है. जून में उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर सख्त लहजे में लिखा, 'मेरा जीवन तुम्हारा कंटेंट नहीं है. झूठी खबरें फैलाना बंद करो.'