menu-icon
India Daily

रिलीज से पहले अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' पर विवाद, क्षत्रिय परिषद ने जताई नाराजगी

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'चौहान' को लेकर विवाद शुरू हो गया है. फिल्म का ऐलान होते ही क्षत्रिय परिषद ने इस पर तेज नाराजगी जाहिर की है. परिषद ने फिल्म के मेकर्स और अजय देवगन पर आरोप लगाया है. चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

antima
Edited By: Antima Pal
रिलीज से पहले अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' पर विवाद, क्षत्रिय परिषद ने जताई नाराजगी
Courtesy: X

Chauhaan Movie Controversy: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'चौहान' को लेकर विवाद शुरू हो गया है. फिल्म का ऐलान होते ही क्षत्रिय परिषद ने इस पर तेज नाराजगी जाहिर की है. परिषद ने फिल्म के मेकर्स और अजय देवगन पर आरोप लगाया है कि वे राजपूत इतिहास और चौहान वंश का नाम समकालीन सांप्रदायिक राजनीति में घसीट रहे हैं.

रिलीज से पहले अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' पर विवाद

फिल्म 'चौहान' के लेखक और निर्देशक नीरज यादव हैं. यह फिल्म पुलवामा, कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में बनी है. अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के ऐलान के कुछ दिन बाद ही क्षत्रिय परिषद ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर अपनी आपत्ति दर्ज की.

अपने बयान में परिषद ने क्या कहा?

परिषद ने अपने बयान में कहा- 'हम अजय देवगन और नीरज यादव द्वारा चौहान नाम का इस्तेमाल समकालीन सांप्रदायिक राजनीति के लिए करने की कड़ी निंदा करते हैं. चौहान एक ऐतिहासिक राजपूत (क्षत्रिय) वंश है. इसका संबंध इतिहास से है, न कि किसी राजनीतिक अभियान या विवादों से.'

परिषद ने आगे कहा कि राजपूत पहचान को बार-बार राजनीतिक कहानी में घसीटा जा रहा है, जबकि राजपूत समुदाय ने खुद ऐसा कभी नहीं चाहा. बयान में यह भी कहा गया कि मुख्यधारा की मीडिया और सार्वजनिक चर्चा में राजपूतों की आवाज पहले से ही कमजोर है. ऐसे में किसी राजपूत वंश का नाम सिर्फ विवाद खड़ा करने, जाति-धर्म की भावनाएं भड़काने या राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करना गलत और अनादरपूर्ण है.

क्षत्रिय परिषद ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि अफगान और राजपूत कई मौकों पर साथ भी लड़े हैं. परिषद ने फिल्म निर्माताओं से अपील की है कि वे राजपूत इतिहास और वंश का नाम ऐसे संदर्भ में इस्तेमाल न करें जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हों. अभी फिल्म की पूरी कहानी या स्क्रिप्ट सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन नाम और बैकग्राउंड को लेकर विवाद तेज हो गया है. अजय देवगन की तरफ से अभी इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.