'लॉक अप 2' के अंदर गौरव खन्ना के मैसेज ने तोड़ दिया था हौसला, आकांक्षा चमोला का बड़ा खुलासा

आकांक्षा ने कहा कि जब वे नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉक अप में दाखिल हुईं, तो उनका मन बिल्कुल साफ था. उन्हें लगता था कि घर पर सब कुछ ठीक-ठाक है. परिवार उनके फैसले को समझ रहा है और जो भी हो, सब तैयार हैं. पहले कुछ हफ्तों तक वे पूरा ध्यान गेम पर लगाए रख सकीं. बाहर की कोई चिंता उन्हें परेशान नहीं कर रही थी.

X
Antima Pal

Akanksha Chamola On Gaurav Khanna: आकांक्षा चमोला ने लॉक अप 2 में पति गौरव खन्ना के आने से जुड़े अनुभव को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि गौरव के मेहमान के रूप में शो में आने और उनके दिए गए एक संदेश ने उन्हें अंदर तक हिला दिया. यह बात उन्होंने फराह खान के फूड व्लॉग यूट्यूब चैनल पर कही.

गौरव खन्ना के मैसेज ने तोड़ दिया था हौसला

आकांक्षा ने कहा कि जब वे नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉक अप में दाखिल हुईं, तो उनका मन बिल्कुल साफ था. उन्हें लगता था कि घर पर सब कुछ ठीक-ठाक है. परिवार उनके फैसले को समझ रहा है और जो भी हो, सब तैयार हैं. पहले कुछ हफ्तों तक वे पूरा ध्यान गेम पर लगाए रख सकीं. बाहर की कोई चिंता उन्हें परेशान नहीं कर रही थी.

आकांक्षा चमोला का बड़ा खुलासा

लेकिन गौरव खन्ना जब शो में विजिटिंग गेस्ट बनकर आए, तब सब कुछ बदल गया. आकांक्षा को घर की हालत के बारे में ऐसी जानकारी मिली जिससे वे स्तब्ध रह गईं. उन्होंने बताया- 'जब वो एक इंफॉर्मेशन आया कि थिंग्स आर नॉट राइट बैक होम, दैट इज वॉट शैटर्ड मी.' यानी घर पर हालात ठीक नहीं हैं, यह खबर सुनकर उनका दिल टूट गया.


इस जानकारी के बाद आकांक्षा का आत्मविश्वास डगमगा गया. वे खुद को गेम में उतना मजबूत नहीं पा रही थीं. उन्होंने कहा कि लॉक अप के घर के अंदर उन्होंने सोचना शुरू कर दिया कि शायद उनका गेमप्ले उतना अच्छा नहीं है. जो कॉन्फिडेंस पहले था, वह चला गया.

फराह खान ने पूछा कि क्या सच में घर पर सब ठीक नहीं था, तो आकांक्षा ने हामी भरी. उन्होंने बताया कि परिवार को उनकी निजी जिंदगी की स्थिति के बारे में पता था. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि परिवार ने तलाक की खबर पर क्या प्रतिक्रिया दी, लेकिन यह साफ है कि बाहर की परेशानी ने शो के अंदर उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया.

आकांक्षा ने यह भी कहा कि जब तक इंसान को अपने बच्चों और परिवार की स्थिति का पूरा पता नहीं चलता, तब तक मन बार-बार उधर ही भटकता रहता है. चाहे गेम कितना भी महत्वपूर्ण हो, परिवार की चिंता मन को बाधित करती है. गौरव के आने के बाद यही हालत उनके साथ हुई.