T20 World Cup 2026

Game Changer Collection Day 14: दूसरे हफ्ते ठप पड़ी राम चरण की गेम चेंजर, बजट निकालने के भी पड़ रहे लाले

राम चरण की ‘गेम चेंजर’ ने शुरुआती दिनों में भले ही शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन दूसरे हफ्ते तक इसकी धीमी रफ्तार इसे 130 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंचने में संघर्ष करवा रही है. अब यह देखना होगा कि फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर क्या नया मुकाम हासिल कर पाती है.

Social Media
Babli Rautela

Game Changer Collection Day 14: ‘आरआरआर’ के सुपरस्टार राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गेम चेंजर’ 10 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. इसकी घोषणा 2021 में की गई थी, और तब से यह फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बनी रही. फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 51 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, लेकिन इसके बाद से इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज़ के 14वें दिन केवल 0.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल कलेक्शन 128.85 करोड़ रुपये हो गया. 130 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए फिल्म अब भी संघर्ष कर रही है.

पहले हफ्ते में गेम चेंजर की धमाकेदार शुरुआत

फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 117.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई. फिल्म का दैनिक कलेक्शन इस प्रकार है:

पहला हफ्ता

  • दिन 1 (शुक्रवार): 51 करोड़ रुपये
  • दिन 2 (शनिवार): 21.6 करोड़ रुपये
  • दिन 3 (रविवार): 15.9 करोड़ रुपये
  • दिन 4 (सोमवार): 7.65 करोड़ रुपये
  • दिन 5 (मंगलवार): 10 करोड़ रुपये
  • दिन 6 (बुधवार): 7 करोड़ रुपये
  • दिन 7 (गुरुवार): 4.5 करोड़ रुपये
  • पहला हफ्ता कुल: 117.65 करोड़ रुपये

दूसरा हफ्ता

  • दिन 8 (शुक्रवार): 2.65 करोड़ रुपये
  • दिन 9 (शनिवार): 2.4 करोड़ रुपये
  • दिन 10 (रविवार): 2.6 करोड़ रुपये
  • दिन 11 (सोमवार): 1 करोड़ रुपये
  • दिन 12 (मंगलवार): 0.9 करोड़ रुपये
  • दिन 13 (बुधवार): 0.8 करोड़ रुपये
  • दिन 14 (गुरुवार): 0.75 करोड़ रुपये

दूसरी फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर

‘गेम चेंजर’ के लिए चुनौती सिर्फ इसकी धीमी रफ्तार नहीं है, बल्कि अन्य फिल्मों से मिल रही प्रतिस्पर्धा भी है. 17 जनवरी को रिलीज़ हुई अजय देवगन की ‘आज़ाद’ का भी प्रदर्शन औसत रहा. बुधवार को इसका कलेक्शन 0.55 करोड़ रुपये था, जो गुरुवार को घटकर 0.42 करोड़ रुपये (अनुमानित) रह गया.

वहीं, कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ ने मंगलवार से लगातार 1.5 करोड़ रुपये की कमाई कर अपनी स्थिरता बनाए रखी है और फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है.

स्काई फोर्स’ से बढ़ सकती हैं मुश्किलें

अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ आज रिलीज हो रही है. गणतंत्र दिवस वीकेंड और देशभक्ति के विषय के कारण इस फिल्म से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है. ‘गेम चेंजर’ को इस नई रिलीज़ से और भी कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल सकती है. ‘गेम चेंजर’ की कहानी और डायरेक्शन को लेकर दर्शकों से रिएक्शन मिली-जुली रही है. कुछ लोगों ने फिल्म के एक्शन और राम चरण के प्रदर्शन की सराहना की, तो वहीं पटकथा और कहानी को औसत बताया.