'मंडे को धुरंधर का होगा बंटाधार', डायरेक्टर कुणाल कोहली का बड़ा खुलासा, बोले- बड़े डायरेक्टर्स नहीं चाहते थे फिल्म चले
डायरेक्टर कुणाल कोहली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि फिल्म को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सपोर्ट नहीं मिला. कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स ने तो यह तक कह दिया था कि 'सोमवार को बैठ जाएगी' यानी ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई रुक जाएगी.
मुंबई: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. लेकिन रिलीज के समय इंडस्ट्री का रुख अलग था. डायरेक्टर कुणाल कोहली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला खुलासा किया.
'सोमवार को बैठ जाएगी'
उन्होंने बताया कि फिल्म को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सपोर्ट नहीं मिला. कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स ने तो यह तक कह दिया था कि 'सोमवार को बैठ जाएगी' यानी ओपनिंग वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई रुक जाएगी.
'धुरंधर' को किसी ने सपोर्ट नहीं किया'
कुणाल कोहली ने कहा- 'इंडस्ट्री जब किसी फिल्म का सपोर्ट नहीं करती तब भी वो फिल्म चल सकती है. 'धुरंधर' को किसी ने सपोर्ट नहीं किया. मैंने जिन सबसे बड़े डायरेक्टर्स से बात की, उन्होंने कहा- 'मंडे को बैठ जाएगी. लेकिन मंडे को फिल्म और तेज चलने लगी.' यह बयान फिल्म की सफलता को और खास बना रहा है.
रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की मेहनत रंग लाई और फिल्म ने सबको गलत साबित कर दिया. कुणाल कोहली ने यह भी बताया कि पहले 'बॉर्डर 2' के साथ भी ऐसा ही हुआ था. लोगों ने कहा था कि दूसरा हफ्ता कमजोर रहेगा, लेकिन फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा कमाई कर साबित किया कि वो ब्लॉकबस्टर है.
कुणाल कोहली ने जोर देकर कहा कि इंडस्ट्री चाहे सपोर्ट करे या न करे, असली ताकत दर्शकों के पास होती है. अगर कहानी अच्छी हो, परफॉर्मेंस दमदार हो और फिल्म दिल छू ले तो वो खुद चलती है. 'धुरंधर 2' ने यही साबित किया है.
फिल्म में रणवीर सिंह का परफॉर्मेंस खास तौर पर सराहा जा रहा है. एक्शन, ड्रामा और देशभक्ति से भरी यह फिल्म दर्शकों को थिएटर में बांधे रखती है. कई सेलिब्रिटी और आम लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. विराट कोहली जैसे स्टार्स भी फिल्म देखकर हैरान रह गए और उन्होंने आदित्य धर व रणवीर की खूब प्रशंसा की. 'धुरंधर 2' की सफलता से यह साफ हो गया है कि बॉलीवुड में अच्छी फिल्में अभी भी दमदार कमाई कर सकती हैं.