IPL 2026 US Israel Iran War

'कोई किसी का रेप नहीं करता, सब कुछ मर्जी से होता है...', इस मशहूर फैशन डिजाइनर ने इंडस्ट्री को लेकर बता दी सच्चाई!

रोहित वर्मा ने उदाहरण देते हुए समझाया- 'अगर कोई लड़की या लड़का रात के 12 बजे मेरे घर की घंटी बजाता है, तो वो अपनी मर्जी से आया है. अगर वो ड्रॉइंग रूम में कॉफी पी रहा है और मैं उसे बेडरूम में बुलाता हूं, तो वो खुद 10 कदम चलकर आ रहा है. वहां वो मना भी कर सकता है और वापस जा सकता है. परमिशन वो खुद दे रहा है. बाद में शिकायत करना गलत है.'

x
Antima Pal

मुंबई: फैशन इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और ड्रग्स के आरोपों पर फेमस डिजाइनर रोहित वर्मा ने सनसनीखेज बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि फैशन की दुनिया में कोई किसी पर जबरदस्ती नहीं करता. सब कुछ दोनों पक्षों की पूरी रजामंदी से होता है.

फैशन डिजाइनर ने इंडस्ट्री को लेकर बता दी सच्चाई!

रोहित वर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा- 'मैं बहुत गर्व से कहता हूं कि मैं फैशन इंडस्ट्री का क्वीन हूं. यहां जो भी आरोप लगाए जाते हैं- कास्टिंग काउच, ड्रग्स, जबरदस्ती- ये सब बिल्कुल बकवास हैं. कोई किसी का रेप नहीं करता. सब अपनी मर्जी से आते हैं और अपनी मर्जी से फैसले लेते हैं.'

'कोई किसी का रेप नहीं करता, सब कुछ मर्जी से होता है...'

डिजाइनर ने आगे बताया कि फैशन इंडस्ट्री को टारगेट करना इसलिए आसान हो जाता है क्योंकि यहां ग्लैमर ज्यादा है और कैमरे हर तरफ होते हैं. उन्होंने कहा- कॉर्पोरेट सेक्टर में भी कास्टिंग काउच जैसी चीजें होती हैं, लेकिन वहां किसी को खास ध्यान नहीं जाता. फैशन में ग्लैमर होने की वजह से लोग उंगली उठाते हैं.'

रोहित वर्मा ने उदाहरण देते हुए समझाया- 'अगर कोई लड़की या लड़का रात के 12 बजे मेरे घर की घंटी बजाता है, तो वो अपनी मर्जी से आया है. अगर वो ड्रॉइंग रूम में कॉफी पी रहा है और मैं उसे बेडरूम में बुलाता हूं, तो वो खुद 10 कदम चलकर आ रहा है. वहां वो मना भी कर सकता है और वापस जा सकता है. परमिशन वो खुद दे रहा है. बाद में शिकायत करना गलत है.'

उन्होंने ये भी साफ किया कि फैशन इंडस्ट्री में ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं होता. उनका कहना है कि ये सब अफवाहें हैं. 'लोग कहते हैं कि सिर्फ फैशन इंडस्ट्री ही ड्रग्स बढ़ावा देती है, ये पूरी तरह गलत है. बाकी सारी इंडस्ट्रीज में भी ऐसी चीजें होती हैं.'

रोहित वर्मा का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. कई लोग उनकी बात से सहमत नजर आ रहे हैं तो कुछ लोग इसे इंडस्ट्री की सच्चाई से मुंह मोड़ना बता रहे हैं. फैशन जगत में पहले भी कई मॉडल्स और एक्ट्रेसेज ने कास्टिंग काउच के आरोप लगाए हैं, लेकिन रोहित वर्मा पहली बार इतने खुलकर और इतने मजबूती से इन आरोपों को खारिज कर रहे हैं.

उनका मानना है कि जो लोग इस इंडस्ट्री में आते हैं, वो अपनी समझदारी और अपनी मर्जी से आते हैं. इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारी भी खुद उठानी चाहिए.