इमरान हाशमी का हॉरर कमबैक! फिल्म 'रूह' की हुई अनाउसमेंट, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक?
इमरान हाशमी पांच साल बाद हॉरर जॉनर में वापसी करने वाले हैं. उनकी नई फिल्म 'रूह' की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक और रिलीज डेट भी जारी कर दी है.
Emraan Hashmi Rooh: बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी पांच साल बाद हॉरर जॉनर में वापसी करने वाले हैं. उनकी नई फिल्म 'रूह' की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. मेकर्स ने फिल्म का पहला लुक और रिलीज डेट भी जारी कर दी है, जिससे उनके फैंस में खासा उत्साह है.
इमरान हाशमी का हॉरर कमबैक!
फिल्म 'रूह' का ऐलान एक रहस्यमयी 52 सेकंड के वीडियो के जरिए किया गया. वीडियो में सबसे पहले एक जंगल में अकेली लड़की दिखती है, जिसके बाद एक धुंधले शीशे का सीन आता है. अचानक एक अनजान हाथ शीशे को साफ करता है और उसमें इमरान हाशमी का चेहरा नजर आता है. फिर उनके आंखें काली हो जाती हैं और स्क्रीन पर फिल्म का टाइटल 'रूह' दिखाई देता है.
Also Read
यह छोटा सा टीजर ही इतना डरावना और इंटेंस है कि दर्शक फिल्म की कहानी को लेकर काफी उत्सुक हो गए हैं. इमरान हाशमी हॉरर फिल्मों के लिए काफी लोकप्रिय रहे हैं. 'रात को 8 बजे', 'मर्डर 2', 'द रेलवे मैन' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सबको प्रभावित किया था. पांच साल के बाद इस जॉनर में उनकी वापसी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
फिल्म कब आएगी?
मेकर्स ने बताया कि फिल्म 2027 में रिलीज होगी. यह सिर्फ हिंदी में नहीं बल्कि तमिल और तेलुगु भाषा में भी दर्शकों के सामने आएगी. फिल्म का निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं. पटकथा भी मयंक शर्मा और विशाल कपूर ने मिलकर लिखी है. प्रोड्यूसर्स विक्रम खखर और सनी खन्ना हैं. फिल्म का टाइटल और टीजर देखकर लग रहा है कि यह सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर होगी, जिसमें भूत-प्रेत या किसी अनजान शक्ति की कहानी हो सकती है.
बॉलीवुड में हाल के समय में हॉरर फिल्मों की डिमांड बढ़ी है. 'स्त्री 2', 'भूल भुलैया 3' जैसी फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया है. ऐसे में इमरान हाशमी जैसा स्टार इस जॉनर में वापस आ रहा है तो उम्मीद है कि 'रूह' भी दर्शकों को खूब पसंद आएगी. फिल्म की पूरी कास्ट अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन इमरान के नाम मात्र से ही फिल्म चर्चा में आ गई है.