इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का पहला गाना 'जुनून' रिलीज, सोशल मीडिया पर मची धूम!
इमरान ने खुद इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा- 'इस आवारापन के जुनून में होना है तबाह.' यह कैप्शन देखते ही फैंस का जोश बढ़ गया. रिलीज होते ही गाने ने यूट्यूब पर तूफान मचा दिया. महज एक घंटे में 1.36 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लोग कमेंट्स में अपनी राय दे रहे हैं.
Awarapan 2 Ve Junoon Song Out: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'आवारापन 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है. फिल्म का पहला गाना 'जुनून' आज रिलीज हो गया है. गाने को युवा गायक सुबोध शर्मा ने अपनी आवाज दी है. गाने में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और श्रेया सरन की खूबसूरत झलकियां दिख रही हैं.
इमरान ने खुद इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा- 'इस आवारापन के जुनून में होना है तबाह.' यह कैप्शन देखते ही फैंस का जोश बढ़ गया. रिलीज होते ही गाने ने यूट्यूब पर तूफान मचा दिया. महज एक घंटे में 1.36 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लोग कमेंट्स में अपनी राय दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'इस गाने की रचना थोड़ी 'सैयारा' से मिलती-जुलती लग रही है.' दूसरे ने कहा- 'श्रेया सरन के पुराने सीन्स देखकर अच्छा लगा.'
Also Read
कई फैंस ने इमरान की तारीफ करते हुए लिखा- 'अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ.' कुछ यूजर्स ने लिखा- 'आवारापन के गानों की बात ही अलग है' और 'शिवम वापस आ गया है.' एक फैन ने तो भविष्यवाणी कर दी- 'इस फिल्म को कोई नहीं रोक सकता, पहले दिन ही हिट हो जाएगी.'
'आवारापन 2' 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' की सीक्वल है. मूल फिल्म में इमरान हाशमी ने 'शिवम' का रोल किया था, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया था. नई फिल्म में इमरान के साथ दिशा पाटनी लीड रोल में हैं. श्रेया सरन भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. फिल्म 14 अगस्त 2026 को थिएटरों में रिलीज होने वाली है. गाने की धुन, लिरिक्स और विजुअल्स को देखकर लग रहा है कि यह फिल्म रोमांस, इंटेंस ड्रामा और म्यूजिक के मिश्रण से भरपूर होगी.
इमरान हाशमी इस समय अपने करियर के अच्छे फॉर्म में हैं और दिशा पाटनी की स्टाइलिश परफॉर्मेंस भी फैंस को आकर्षित कर रही है. पहले गाने से ही फिल्म की चर्चा जोरों पर है. अगर बाकी गाने और ट्रेलर भी इसी जोश के साथ आए तो 14 अगस्त को थिएटरों में धमाका होने वाला है.