Emmy Awards 2026 Winners: 78वें एमी अवॉर्ड्स में Matthew Rhys का जलवा, 2 बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, देखें पूरी लिस्ट

2026 एमी अवॉर्ड्स में मैथ्यू राइस सबसे बड़े विनर्स में से एक बनकर उभरे, उन्होंने कॉमेडी और लिमिटेड सीरीज दोनों कैटेगरी में बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया. उनकी कॉमेडी सीरीज 'विडोज बे' ने 14 एमी अवॉर्ड्स जीते.

X
Antima Pal

Emmy Awards 2026 Full Winners List: 78वें एमी अवॉर्ड्स का ऐलान हो चुका है. टीवी दुनिया के सबसे बड़े सम्मान समारोह में इस बार कई बड़े सरप्राइज देखने को मिले. लॉस एंजेलिस में हुए इस इवेंट में ड्रामा और कॉमेडी दोनों केटेगरी में कुछ खास नाम छाए रहे.

78वें एमी अवॉर्ड्स में Matthew Rhys का जलवा

ड्रामा सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा 'द पिट' की रही. इस मेडिकल ड्रामा के मुख्य अभिनेता नोआ वायले ने बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड जीत लिया. उन्होंने डॉक्टर रॉबी का किरदार निभाया है. यह उनके लिए लगातार दूसरी बार ये खिताब जीतने का मौका बना. सीरीज ने बेस्ट ड्रामा सीरीज का पुरस्कार भी अपने नाम किया.

रिया सीहोर्न के पास गया बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड

ड्रामा केटेगरी में बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड रिया सीहोर्न के पास गया. उन्होंने एपल टीवी की साइंस-फिक्शन सीरीज 'प्लुरिबस' के लिए ये इनाम हासिल किया. यह उनके करियर का पहला एमी अवॉर्ड है. लंबे इंतजार के बाद उन्हें ये सम्मान मिला, जिससे फैंस भी बहुत खुश हैं.


कॉमेडी साइड पर जीन स्मार्ट ने फिर कमाल दिखाया. 'हैक्स' सीरीज के लिए उन्होंने बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता. यह उनके लिए लगातार पांचवां जीत का पल है, जो एमी इतिहास में खास बात मानी जा रही है.

मैथ्यू राइस ने रचा इतिहास

कॉमेडी में बेस्ट लीड एक्टर का खिताब मैथ्यू राइस के नाम रहा. उन्होंने 'विडोज बे' के लिए ये अवॉर्ड पाया. दिलचस्प बात यह है कि मैथ्यू ने एक ही शाम को दो पुरस्कार जीते. क्राइम थ्रिलर लिमिटेड सीरीज 'द बीस्ट इन मी' के लिए भी उन्होंने आउटस्टैंडिंग लीड एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया. एक फंक्शन में दो लीड एक्टर अवॉर्ड जीतना बड़ी उपलब्धि है.

'विडोज बे' ने कुल मिलाकर कई अवॉर्ड्स जीते और बेस्ट कॉमेडी सीरीज का ताज भी पहना. समारोह में कई अन्य श्रेणियों में भी पुरस्कार दिए गए, लेकिन इन नामों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं.

टीवी प्रेमियों के लिए ये रात यादगार रही. नोआ वायले, रिया सीहोर्न, जीन स्मार्ट और मैथ्यू राइस जैसे कलाकारों के प्रदर्शन को सराहा गया. एमी अवॉर्ड्स हमेशा से बेहतरीन काम को सम्मान देते रहे हैं और इस साल भी यही दिखा. फैंस अब इन सीरीज के नए एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं.