बॉलीवुड डेब्यू को तैयार एल्विश यादव, टाइगर श्रॉफ के साथ रेमो डिसूजा की फिल्म में आएंगे नजर, सामने आई डिटेल्स

एल्विश यादव ने अपना करियर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में शुरू किया था. बाद में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2, प्लेग्राउंड, एमटीवी रोडीज और लाफ्टर चेफ्स जैसे रियलिटी शोज में हिस्सा लेकर वे घर-घर के नाम बन गए. पिछले साल उन्होंने वेब सीरीज 'औकात के बाहर' से एक्टिंग डेब्यू किया था. अब बॉलीवुड का दरवाजा उनके लिए खुल गया है.

X
Antima Pal

Elvish Yadav Bollywood Debut: यूट्यूबर से रियलिटी शोज के सितारे बने एल्विश यादव अब बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले हैं. उन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है. ये एक बिना टाइटल वाली एक्शन फ्रैंचाइजी है, जिसमें वे टाइगर श्रॉफ और अभिषेक बनर्जी के साथ काम करेंगे. फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं. प्रोडक्शन की शुरुआत 1 अगस्त से हो चुकी है.

बॉलीवुड डेब्यू को तैयार एल्विश यादव

ये फिल्म विक्की जैन के नए बैनर वीजे फ्रेम्स के तहत बन रही है. विक्की जैन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति हैं. उन्होंने हाल ही में अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है और ये उनकी पहली फिल्म है. सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि पूरी एक्शन फ्रैंचाइजी की योजना है. शूटिंग आज यानी 1 अगस्त से शुरू हो गई है.


एल्विश यादव ने अपना करियर यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में शुरू किया था. बाद में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2, प्लेग्राउंड, एमटीवी रोडीज और लाफ्टर चेफ्स जैसे रियलिटी शोज में हिस्सा लेकर वे घर-घर के नाम बन गए. पिछले साल उन्होंने वेब सीरीज 'औकात के बाहर' से एक्टिंग डेब्यू किया था. अब बॉलीवुड का दरवाजा उनके लिए खुल गया है.

फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं. सोशल मीडिया पर उनके समर्थक बधाइयां दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा- 'सुपर एक्साइटेड और गर्व है तुम पर एल्विश यादव. पिछले 10-12 साल की मेहनत अब रंग ला रही है.' कई यूजर्स ने कहा कि एल्विश की मेहनत और डेडिकेशन अब फल दे रहा है.

एल्विश यादव का सफर यूट्यूब से शुरू होकर रियलिटी शोज तक पहुंचा और अब बड़े पर्दे तक जा रहा है. फैंस उन्हें स्क्रीन पर एक्शन अंदाज में देखने के लिए बेताब हैं. टाइगर श्रॉफ जैसी स्टारकास्ट और रेमो डिसूजा जैसे डायरेक्टर के साथ काम करना उनके लिए बड़ा मौका है.

अभी फिल्म का नाम और कहानी का ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है. लेकिन एक्शन फ्रैंचाइजी होने के चलते दर्शकों को धमाकेदार सीक्वेंस देखने को मिल सकते हैं. एल्विश के फैंस पहले से ही उत्साहित हैं और उनके परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे हैं. ये मौका एल्विश के करियर में नया अध्याय जोड़ने वाला है. यूट्यूब से शुरू किया सफर अब बॉलीवुड तक पहुंच गया है.