BRICS 2026

Ek Din Trailer 2 Out: क्या सैयारा की कॉपी है जुनैद खान-साई पल्लवी की मैजिकल लव स्टोरी? रिलीज हुआ 'एक दिन' का ट्रेलर

जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह एक दिन की प्रेम कहानी है जो याददाश्त खोने की बीमारी के इर्द गिर्द घूमती है.

X
Babli Rautela

मुंबई: फिल्म 'एक दिन' का दूसरा ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. इस फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा बनाई गई है और 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की कहानी एक बेहद अलग और भावुक विचार पर आधारित है. इसमें एक आईटी प्रोफेशनल और एक लड़की मीरा की कहानी दिखाई गई है, जो एक कॉर्पोरेट ट्रिप के दौरान एक दूसरे के करीब आते हैं. उनका प्यार धीरे धीरे गहराता है, लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब मीरा को एक दुर्लभ बीमारी का पता चलता है.

इस फिल्म की सबसे खास बात इसकी कहानी है, जो Transient Global Amnesia नाम की स्थिति पर आधारित है. इस बीमारी में व्यक्ति अपनी हाल की यादें कुछ समय के लिए भूल जाता है. फिल्म में दिखाया गया है कि मीरा हर दिन अपने जीवन के कुछ हिस्सों को भूल जाती है. यही वजह है कि दोनों का प्यार सिर्फ एक दिन तक सीमित रह जाता है. इसके बावजूद वे उस एक दिन को पूरी तरह जीने का फैसला करते हैं.

रिलीज हुआ एक दिन का ट्रेलर

ट्रेलर में कई ऐसे दृश्य हैं जो दिल को छू जाते हैं. प्यार, दर्द और खोने का डर एक साथ देखने को मिलता है. यह कहानी सिर्फ रोमांस नहीं बल्कि एक गहरा भावनात्मक अनुभव है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है कि क्या एक दिन का प्यार भी जिंदगी भर के लिए काफी हो सकता है.


क्या सैयारा जैसी है यह फिल्म

पहली नजर में इस फिल्म की तुलना सैय्यारा से की जा रही है. दोनों फिल्मों में याददाश्त से जुड़ी बीमारी और प्रेम कहानी दिखाई गई है. लेकिन 'एक दिन' की कहानी अलग है. यहां प्यार एक दिन के भीतर सिमट जाता है, जबकि सैयारा में बीमारी धीरे धीरे असर दिखाती है. इस वजह से दोनों फिल्मों का भाव और प्रस्तुति अलग नजर आती है.

इस फिल्म के साथ साई पल्लवी हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं. उनकी सादगी और अभिनय पहले से ही दर्शकों को पसंद आता रहा है. अब देखना होगा कि बॉलीवुड में उनका यह डेब्यू कितना सफल होता है.