Divyanka Tripathi Baby Boys: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जिंदगी में अब नई खुशी आ गई है. शादी के 10 साल बाद इस कपल ने जुड़वां बेटों का स्वागत किया है. दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं और उनका यह खुशखबरी फैंस के लिए भी बहुत खास है.
दिव्यांका ने 19 मार्च को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. अब बच्चे पैदा होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की. पोस्ट में उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा- 'मेरे करण अर्जुन आ गए!' बॉलीवुड फिल्म 'करण अर्जुन' का यह डायलॉग देखकर फैंस भी खूब हंस रहे हैं और कमेंट्स में बधाईयों का तांता लगा हुआ है.
दिव्यांका त्रिपाठी 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में ईशिता रमन भल्ला के रोल से घर-घर में प्रसिद्ध हुईं. उनकी मीठी मुस्कान, सॉफ्ट आवाज और परफॉर्मेंस आज भी लोगों को याद है. विवेक दहिया 'ये है मोहब्बतें' में ही दिखे थे और दोनों का रिलेशनशिप सीरियल के सेट पर शुरू हुआ. 2016 में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद दोनों ने कई रियलिटी शोज भी किए और लगातार फैंस के बीच बने रहे.
10 साल की शादी में कई बार लोग उनसे बच्चे के बारे में पूछते थे. दिव्यांका और विवेक ने हमेशा धैर्य से जवाब दिया कि सही समय आने पर जरूर मां-बाप बनेंगे. अब वह समय आ गया है. जुड़वां बेटों के जन्म ने उनकी खुशी को दोगुना कर दिया है. फैंस का कहना है कि दिव्यांका ने टीवी पर मां का रोल बखूबी निभाया था, अब असल जिंदगी में भी मां बनकर वह और भी खूबसूरत लगेंगी. कई अभिनेता-अभिनेत्रियों ने भी इस खुशी पर बधाई दी है.
दिव्यांका ने पहले भी बताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें कुछ स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन विवेक का पूरा साथ और डॉक्टर्स की देखभाल से सब ठीक रहा. अब दोनों नए किरदार यानी पेरेंटिंग की तैयारी में जुट गए हैं.